फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dedicate your life to self-restraint and spiritual discipline, not to indulgence and pleasure: Sagar

भोग-विलास में नहीं, संयम और साधना में लगाएं जीवन : सागर

Mon, 26 Oct 2026 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dedicate your life to self-restraint and spiritual discipline, not to indulgence and pleasure: Sagar
मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस मनाते जैन समाज के लोग। स्त्रोत आयोजक - फोटो : doda news
ललितपुर। नवागढ़ में 17 अक्तूबर से सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं सिद्धार्चना महोत्सव चल रहा है। मुनि मंगलानंद सागर और मुनि मंगल सागर के सान्निध्य में यह आयोजन हो रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान अरनाथ स्वामी के चरणों में विधान और पूजन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुनि मंगलानंद सागर ने मानव जीवन को अनेक जन्मों के पुण्य से प्राप्त दुर्लभ अवसर बताया। उन्होंने कहा कि शरीर का सदुपयोग संयम, तप और ध्यान से आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने जीवन को आत्मिक उन्नति और सिद्धत्व प्राप्ति के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी। प्रचारमंत्री सुनील संचय ने बताया कि नवागढ़ गुरुकुलम के विद्यार्थी प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कर रहे हैं। सवाई सिंघई सनत कुमार और उनके परिवार को सिद्धार्चना का सौभाग्य मिला। ब्रह्मचारी जय कुमार निशांत ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दीक्षा जैन के भक्ति संगीत और राष्ट्रीय मंच कलाकार चक्रेश की नाटिकाएं आयोजन का विशेष आकर्षण हैं।
विज्ञापन

इनसेट
आगामी भव्य धार्मिक आयोजन
दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ समिति और नवागढ़ गुरुकुलम् के पदाधिकारियों ने बताया कि मुनि द्वय के सान्निध्य में 4 से 11 मार्च 2027 तक भव्य धार्मिक आयोजन होंगे। इनमें पंचकल्याणक, दीक्षा महोत्सव और महामस्तकाभिषेक शामिल हैं। एक विद्यालय का शिलान्यास भी इसी दौरान कराया जाएगा। क्षेत्र के महामंत्री वीरचंद जैन ने श्रद्धालुओं से विश्व शांति महायज्ञ और आगामी महोत्सव में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी मनोज कुमार, पंडित प्रदीप कुमार, इंद्र कुमार शास्त्री, दिनेश कुमार दिवाकर, ऋषभ शास्त्री, अजित कुमार, गगनदीप फणींद्र एवं वीरेंद्र कुमार सहित कई विद्वान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed