फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सिंदवाहा में ट्रांसफार्मर खराब, आठ दिन से पूरे गांव में पसरा अंधेरा

सिंदवाहा में ट्रांसफार्मर खराब, आठ दिन से पूरे गांव में पसरा अंधेरा

Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
सिंदवाहा में ट्रांसफार्मर खराब, आठ दिन से पूरे गांव में पसरा अंधेरा
ट्रांसफार्मर खराब, आठ दिन से पूरे गांव में अंधेरा
विज्ञापन

सिंदवाहा(ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा में आठ दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। शिकायत के आठ दिन बाद भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा में सिलावन रोड पर एक ढाई सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिससे पूरे गांव में करीब तीन सौ से चार सौ ग्रामीणों को कनेक्शन देकर उनके घरों को रोशन किया जा रहा है। यहां कनेक्शन तो लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाए जाने के कारण आए दिन यहां का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण फुंक जाता है और ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ जाती है। करीब आठ दिन पूर्व ग्राम सिंदवाहा में रखा यह ढाई सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण खराब हो गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन विभाग द्वारा स्टोर में उपलब्धता नहीं होने की बात कहकर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में हर हाल में तत्काल विद्युत आपूर्ति कराए जाने के लिए ट्रांसफार्मर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन सिंदवाहा में आठ दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोलता है। आठ दिन से बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को हर छोटे विद्युत आधारित कार्य के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। यहां तक कि मोबाइल चार्ज करना भी ग्रामीणों के लिए आठ दिन से मुश्किल हो रहा है। कई लोग तो दूसरे गांव या शहर आने पर पहले मोबाइल चार्ज करते हैं बाद में अन्य कार्य को जाते हैं। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed