फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लेडिय़ापुरा के वासिंदे जलभराव व कीचड़ से निकलने को हैं मजबूर

लेडिय़ापुरा के वासिंदे जलभराव व कीचड़ से निकलने को हैं मजबूर

Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
लेडिय़ापुरा के वासिंदे जलभराव व कीचड़ से निकलने को हैं मजबूर
कीचड़ से निकलने को मजबूर लेड़ियापुरा के बाशिंदे
विज्ञापन

- पिछले चार दिन हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव
- रास्ता कच्चा होने से बड़ी फिसलन, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बीते चार दिन हुई बारिश से नगर के कई कच्चे रास्तों में जलभराव एवं कीचड़ भरा पड़ा है। फिसलन होने से मोहल्लेवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसी ही परेशानियों का सामना लेड़ियापुरा के बाशिंदों को करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों हुई लगातार हुई बारिश होने से नगर के अधिकांश कच्चे रास्ते की हालत खराब हो गई है। बारिश से जगह-जगह जलभराव व कीचड़ हो गया है। यही हाल नगर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में देहरेबाबा मंदिर के बगल वाली गली का है। इस गली में मौसम खुलने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। इस गली में रहने वाले बाशिंदे घर से नहीं निकल पा रहे हैं। जिसका प्रमुख कारण मकान तो बने हैं, लेकिन रास्ते आज भी कच्चे बने हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश से रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। इसके साथ ही रास्तों में बारिश का पानी जाम हो गया है। जिससे इस क्षेत्र में बाइक तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गए है। कई बार तो लोगों के रास्ते में गिर गए हैं तो वहीं, बच्चे भी विद्यालय जाते समय कीचड़ में गिर जाते हैं। जिससे कारण अधिकांश बच्चों ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। मोहल्लेवासियों को घर से निकलने के लिए आसपास के प्लाटों की दीवारों से होकर गुजरना पड़ता है। कई घर के लोगों ने निकलने के लिए रास्ते में पत्थर डाल लिए हैं। कुछ पत्थर से गुजरने के बाद ज्यादा जलभराव में भीग कर ही निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सावन का महीना चल रहा है। इस माह में सभी सुबह से मंदिर जाते हैं, लेकिन रास्ते में पानी व कीचड़ होने से मंदिर के लिए घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। रास्ते में निकलने पर लगभग डेढ़ फिट पानी से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता

रास्ते में पानी होने से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिसके कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। रास्ते कच्चे हैं जिससे पानी में निकलने से गिरने का भय बना रहता है। इससे पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
आशु

इस मोहल्ले में लगभग आठ वर्ष से रह रहे हैं। गली के रास्ते कच्चे होने के कारण बारिश के मौसम में जलभराव व कीचड़ भरा रहता है। मजदूरी के लिए निकलने के लिए दीवारों के ऊपर से व अन्य प्लाटों से होकर गुजरना पड़ रहा है। पुनु


घर से निकलने पर पानी में ही पैर रखना पड़ता है। परिवार के छोटे बच्चे घर से नहीं निकल पा रहे हैं। रास्ते में गुम्मा रखकर निकल रहे हैं। जिसके बावजूद भी ज्यादा जल भराव पानी से ही गुजरना पड़ता है।
-रामकली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed