फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अदालत समाचार: नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए साढ़े छह लाख

अदालत समाचार: नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए साढ़े छह लाख

Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अदालत समाचार: नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए साढ़े छह लाख
नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए साढ़े छह लाख
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने को सीजेएम न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। तालबेहट निवासी एक युवक ने कस्बा के ही एक महिला व उसके बेटे पर नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम बरदाई निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राजू यादव ने सीजेएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि वह पढ़ा लिखा बेरोजगार है। कस्बा तालबेहट निवासी एक महिला व उसके पुत्र ने उससे कहा कि उसका मायका उरई में है और उरई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के यहां उसके मायके वाले नौकरी करते हैं। उरई जिला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आवश्यकता है। यदि वह चाहे तो वे उसकी नौकरी लगवा सकते हैं। जिस पर वह उन लोगों की बातों में आ गया और उक्त लोगों ने उससे 6.50 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उसने नौकरी लगवाने के लिए जेवरात, मकान गिरवी रखकर और रिश्तेदारी से उधार रुपए लेकर उक्त लोगों को 6.50 लाख रुपये 24 नवंबर 2015 को दे दिए थे। उक्त रुपए देने के बाद उक्त महिला व उसके बेटे ने उससे एक महीने में नियुक्ति पत्र देने की बात कही और 24 दिसंबर 2015 को उक्त महिला व उसके पुत्र ने जालौन जिला के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक नियुक्ति आदेश की छाया प्रति उसे सौंप दी। उस आदेश की छाया प्रति लेकर जब वह यूपीएस सिंहपुरा ब्लॉक कोंच गया तो वहां पर उसे जानकारी हुई कि इस प्रकार की कोई नियुक्ति उसकी नहीं हुई है। उसने बीएसए कार्यालय जालौन भी संपर्क किया, जहां उन्होंने ने भी उनके कार्यालय से कोई नियुक्ति आदेश जारी नहीं होना बताया। जिस पर उसने तालबेहट आकर उक्त लोगों से नियुक्ति आदेश के संबंध में कहा तो उक्त लोगों ने उसका रुपया कुछ दिनों में वापस करने का आश्वासन दिया। तब से वह लगातार रुपये मांगता रहा, लेकिन वह सिर्फ टालामटोली करते रहे। गत 23 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसकी दादी को भी धमकी दी कि अपने नाती को समझा लो और उनके साथ कहासुनी होने पर उन्होंने दादी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। पीड़ित ने सीजेएम न्यायालय से कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed