फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   समस्या: लोअर जोन में बाधित रही जलापूर्ति, गहराया पेयजल संकट

समस्या: लोअर जोन में बाधित रही जलापूर्ति, गहराया पेयजल संकट

Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
समस्या: लोअर जोन में बाधित रही जलापूर्ति, गहराया पेयजल संकट
लोअर जोन में बाधित रही जलापूर्ति, गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन

कई जगहों पर पांच-सात मिनट ही हुई आपूर्ति, कइयों को नसीब नहीं हुई एक बूंद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर की पाइप पेयजल आपूर्ति भीषण गर्मी में पटरी से उतर रही है। बुधवार को शहर के लोअर जोन में कहीं पांच मिनट तो कहीं बिल्कुल भी जलापूर्ति नहीं हुई। सबसे बुरा हाल मुहल्ला चौबयाना का रहा। यहां लोग एक या दो बाल्टी ही पानी भर सके। कमोवेश यही स्थिति रैदासपुरा की रही। यहां पेयजल को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है।
जैसे-जैसे गर्मी का पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे पेयजल की मांग बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करना तो दूर जो पहले आपूर्ति की जा रही है, उसमें भी जल संस्थान फेल हो रहा है। कई जगहों पर तो यूं ही हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं, उन्हें सुधारा नहीं जा रहा है। जल संस्थान के कर्मियों से खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वे सामग्री की कमी का रोना रो रहे हैं। वहीं, आज तो हद हो गई जब आज सुबह विभिन्न मुहल्लों में केवल पांच से सात मिनट ही जल की आपूर्ति हुई। इसकी वजह टंकी की मोटर खराब होना है। इसके चलते मुहल्ला कसाई मंडी, अजीतापुरा, तलैयापुरा, रावरपुरा, महावीरपुरा, छत्रसालपुरा, कटरा बाजार, रैदासपुरा, रामनगर, वंशीपुरा, झांसीपुरा में जलापूर्ति बाधित हुई। सूत्र बताते हैं कि टंकी की मोटर तीन दिनों से खराब है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मुहल्ला चौबयाना के लोगों को आसपास हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं, राजेंद्र दीक्षित के मकान के पास खराब हैंडपंप की कमी खली। यह हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा हुआ है। रैदासपुरा में छलौनी माते के घर के पास की गली में 50 परिवारों की बस्ती है। यहां कई सालों से नलों में पानी नहीं आया है। एक हैंडपंप का सहारा था वह भी खराब हो गया है। वर्तमान में यहां के लोगों को नारायणपुरा स्कूल के पास लगे हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। अमृत योजना के तहत जो कनेक्शन दिए जा रहे हैं, उनकी टोंटी बेहद संकरी हैं। ऐसे में उन टोंटियों से बूंद-बूंद पानी टपकता है। वहीं, पुरानी पाइप लाइन में भी पानी नहीं आ रहा है। अन्य मुहल्लों में भी ऐसा ही हाल है। इनमें मऊठाना, रावरपुरा, बजरिया, आजादपुरा द्वितीय, जुगपुरा सहित कई वार्डो में पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


फोटो- 5
कैप्सन-मुकेश कुमार
पानी रात्रि में भरेंगे तो सुबह मजदूरी पर कैसे जाएंगे?
पाइप पेयजल आपूर्ति का कोई समय नहीं है। सुबह पांच, दस मिनट आते हैं जबकि रात्रि दो बजे खूब नल आते हैं। यदि रात्रि में पानी भरेंगे तो सुबह मजदूरी के लिए कैसे जाएंगे? उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार

फोटो- 6
कैप्सन-मनोहर विश्वकर्मा
पहले आपूर्ति सुधारे जल संस्थान
गर्मी के सीजन में पानी की मांग बढ़ जाती है। जल संस्थान को इसकी पहले से तैयारी करनी चाहिए। लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा है। न तो खराब हैंडपंप सुधारे जा रहे हैं और न ही पाइप पेयजल की आपूर्ति में सुधार हो रहा है। लोअर जोन में रैदासपुरा, चौबयाना, मऊठाना आदि मुहल्लों की पाइप पेयजलापूर्ति का हाल बुरा है।

मनोहर विश्वकर्मा

फोटो-7
कैप्सन- लखनलाल
पहले समय से पानी दें फिर बिल पकड़ाएं
कई मुहल्लों में तमाम गलियां ऐसी हैं, जहां महीनों, सालों से पानी नहीं पहुंचा है। लेकिन, जल संस्थान बिल देने में कभी पीछे नहीं रहता। ऐसे में विभाग के प्रति लोगों का गुस्सा होना स्वाभाविक है। वार्ड नंबर सात में रमेश साध के मकान के सामने व रवि के सामने लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिन्हें विभाग द्वारा सुधारा नहीं जा रहा है।
लखनलाल

जलापूर्ति बाधित होने पर जताई अनभिज्ञता
लोअर जोन में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं है। किसी ने फोन पर शिकायत भी नहीं की। अब जब संज्ञान में आया है तो इसकी जानकारी हासिल की जाएगी।
रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed