{"_id":"59dbd9564f1c1b79548b6871","slug":"151507580246-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो दवा पिला के उमा ने किया बच्चे का नामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो दवा पिला के उमा ने किया बच्चे का नामकरण
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलियो दवा पिला के उमा ने किया बच्चे का नामकरण
ललितपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण का शुभारंभ सोमवार को क्रेद्रीय मंत्री उमा भारती ने बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर किया। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय के पीपीसी केंद्र में पोलियो दवा पिलाकर मां से बच्चे का नाम पूछा, लेकिन बच्चे का नाम न रखे जाने पर केंद्रीय मंत्री खुद ही बच्चे का नामकरण करते हुए मुदित नाम लिखा।
दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने जिला महिला चिकित्सालय स्थित पीपीसी केंद्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिला कर किया। उन्होंने यहां सबसे पहले फीता काटा और केंद्र में उपस्थित दो साल से कम उम्र के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई। केंद्रीय मंत्री ने पोलियो की दवा पिलाने के बाद मां से बच्चे का नाम पूछा जिस पर मां ने बच्चे का नाम नहीं रखने की बात कही और उमा से ही बच्चे का नाम रखने की बात कही। जिस पर उमाभारती ने टीकाकरण का कार्ड लिया और उस पर बच्चे का नाम मुदित लिख दिया। केंद्रीय मंत्री द्वारा बच्चे का नामकरण किए जाने पर मां ने प्रसन्नता जाहिर की और अस्पताल प्रशासन भी बच्चे को उसी क्षण से मुदित नाम से पुकारने लगे। बता दें कि सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम दो वर्ष से छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लक्षित कार्यक्रम है जिसमें नियमित टीकाकरण सत्रों से वंचित रह गये महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाया जाना है। टीकाकरण का यह कार्यक्रम अक्तूबर 2017 से जनवरी 2018 तक हर माह सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जाएगा।
जनपद में यह अभियान सोमवार से शुरू हो गया है, जो 17 अक्तूबर 2017 तक चलाया जायेगा। इसमें टीकाकरण सत्रों का आयोजन उन क्षेत्रों में होगा, जिनमें एएनएम कार्यरत नहीं हैं या ऐसे क्षेत्र, मुहल्ले जहां अलग से टीकाकरण का आयोजन नहीं होता है। इस कार्यक्रम के तहत टीकाकरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र जैसे घुमंतू आबादी, निर्माणाधीन क्षेत्र, ईंट भट्टे, खदाने व क्रेशर जहां टीकाकरण नहीं हो सका है, को लक्षित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विशेष लक्ष्य ऐसे क्षेत्रों पर होगा, जहां पिछले दो वर्षों में ऐसी बीमारियों का प्रकोप हुआ है, जिन्हें टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। सघन मिशन इंद्रधनुष के पर्यवेक्षण के लिए कुल 93 जिला स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को टीकाकरण के लाभ के बारे में भी बताया और नियमित टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य भविष्य सुरक्षित रहे। इस मौके पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह, सीएमएस एसके वासवानी, सीएमएस महिला अस्पताल हरेंद्र सिंह चौहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बक्शी, डा.राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।