फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1500 litre illigle alcholol camp

1500 लीटर लहन नष्ट किया,चालीस लीटर अवैध शराब बरामद की

Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
1500 litre illigle alcholol camp
illigle wine.jpg - फोटो : illigle wine.jpg
ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम एरावनी स्थित अवैध शराब के गढ़ कबूतरा डेरा पर आबकारी विभाग एवं थाना पाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई, इसमें 1500 लीटर लहन नष्ट कर चालीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही एक महिला आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त झांसी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आबकारी निरीक्षक प्रथम मनीष कुमार एवं थाना प्रभारी पाली कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में टीमों द्वारा थाना पाली के ग्राम एरावनी के कबूतरा डेरा में संयुक्त रूप से दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया और मौके से भाग निकले। टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद अवैध शराब बनाने की धधक रहीं भट्टियों पर रखा करीब 1500 लहन नष्ट कर दिया और शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। दबिश के दौरान मौके से करीब चालीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। महिला के पास भी दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। टीमों द्वारा आरोपी महिला को थाना पाली पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed