फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1474 sample examine, one positive found

1474 की जांच में एक मिला कोरोना संक्रमित

Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
1474 sample examine, one positive found
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सेंटर से लिए 1474 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण बीते सप्ताह की अपेक्षा गति पकड़ रहा है। यहां पर बीते दिनों से लगातार कोविड संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। एक दिन के अंतराल के बाद पॉजिटिव व्यक्ति पाए जा रहे हैं। वर्तमान में संक्रमण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन कर बचाव करें।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1474 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इसमें 608 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। साथ ही ट्रूनॉट किट से पांच व एंटीजन किट से 861 लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में ब्लॉक जखौरा के ग्राम पिपरा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जिसे उपचार के लिए एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

1129 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
अब जिले में संक्रमित की संख्या 3489 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3438 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में चार संक्रमित मरीज हैं। वहीं, बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को 1129 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच को लिए गए 1474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
- डॉ. डीके गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed