फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14.50 crores were paid in the treasury till late night

Lalitpur News: कोषागार में देर रात तक हुआ 14.50 करोड़ का भुगतान

Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
14.50 crores were paid in the treasury till late night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कोषागार रात्रि तक खोलने के आदेश जारी किए थे, जिससे बजट का शतप्रतिशत उपभोग हो सके। सोमवार को सबसे बड़ा बिल कृषि विभाग का दो करोड़ रुपये का प्राप्त हुआ। अन्य विभागों के बिलों का भी भुगतान किया गया।
कोषागार में रात्रि नौ बजे तक विभागों के बिल लिए गए। अधिकांश उन विभागों के बिल थे, जिनका बजट 29 मार्च के बाद जारी किया गया था। सोमवार आठ बजे तक 5.96 करोड़ के बिल आए थे, लेकिन अंतिम एक घंटे में कुछ और विभागों के बड़े बिल भुगतान के लिए आए। इससे सोमवार को एक ही दिन में 14.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इन बिलों में प्रमुख रूप से कृषि विभाग का दो करोड़ रुपये, सिंचाई व पुल निर्माण आदि के भुगतान का एक करोड़ रुपये, अन्य योजनाओं के भुगतान के एक करोड़ रुपये का बिल, लोक निर्माण विभाग के 1.50 करोड़ का बिल, शिक्षा विभाग का 90 लाख रुपये का बिल, लघु सिंचाई विभाग का 75 लाख रुपये के बिल का भुगतान किया गया। जनपद में किसी विभाग की धनराशि लैप्स नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि कई विभागों में अब बजट क्रेडिट लिमिट के रूप में आने लगा है, खर्च न होने की दशा में वह धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित कर ली जाती है।
विज्ञापन

--------------------
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के अंतिम दिन 14.50 करोड़ के विभिन्न विभागों के बिल प्राप्त हुए, इसका भुगतान कर दिया गया। सभी विभागों ने शासन से आवंटित बजट का उपभोग कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल राय भारती, जिला कोषागार अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed