फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मंडलीय सरस मेला में रखीं महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

मंडलीय सरस मेला में रखीं महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 22 Dec 2018 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय सरस मेला में रखीं महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
मंडलीय सरस मेला में रखीं महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी में आयोजित मंडलीय सरस मेला में जिले के विकासखंड तालबेहट, जखौरा व बिरधा के स्वयं सहायता महिला की महिला सदस्यों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को मंच पर सजाया गया। यहां महिलाओं द्वारा दिखाई गई प्रतिभा को मंडलायुक्त द्वारा काफी सराहा गया।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंडलीय सरस मेला का आयोजन 20 से 26 दिसंबर तक झांसी में किया जा रहा है, जिसमें जनपद ललितपुर से विकास खंड तालबेहट, जखौरा एवं बिरधा के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रतिभाग किया जा रहा है। झांसी में आयोजित मंडलीय सरस मेला का शुभारंभ मंडलायुक्त कुुमुदलता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि उन्हें बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि इतने कम समय में समूह की महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों को लेकर स्टार्ट-अप शुरू किया। मंडलीय सरस मेला का आयोजन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बिक्री हेतु मंच प्रदान करना है। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) इंद्रमणि त्रिपाठी के मार्ग निर्देशन में ललितपुर से ग्यारह स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने अपने उत्पाद सरस मेला में प्रदर्शन के लिये रखे। जिसमें संकटा माता स्वयं सहायता समूह बांसी ने अचार एवं दोना पत्तल, लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह बांसी ने कैत, नीबू, मिर्च का आचार, रतनगढ़ स्वयं सहायता समूह सेरवांसकलां ने आंवला मुरब्बा, पापड़ के उत्पाद, शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह मनगुवां ने अगरबत्ती, जय वैष्णों माता स्वयं सहायता समूह बांसी ने मिक्स आचार, शिव महिला स्वयं सहायता समूह पूराकलां ने सॉफ्ट टायज, पूर्वी महिला स्वयं सहायता समूह करीला ने सफेद मूसली, दुर्गा माता स्वयं सहायता समूह बुधेड़ी ने शुद्ध देशी घी, लक्ष्मी माता स्वयं सहायता समूह जखौरा ने दलिया, गरम मसाला, ऋषिराज स्वयं सहायता समूह बुढ़बार ने जरी-सिल्क साड़ी इत्यादि उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शन को रखे। मंडलीय सरस प्रांगण में पहुंच रहे लोगों द्वारा स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहना की गई। इसके साथ-साथ स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की जमकर बिक्री भी हो रही है। जनपद ललितपुर से उपायुक्त स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला मिशन प्रबंधक रवि आनंद दुबे, जिला मिशन प्रबंधक (आजीविका) मनोज कुमार मल्ल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजेश कुशवाहा एवं वैभव प्रजापति, जिला रिसोर्स पर्सन मृदुल श्रीवास्तव, राम अवतार एवं नितिन जैन, स्वयं सहायता समूह की सदस्य रानी, अभिलाषा, मंजू, सीमा कुशवाहा, राजेश राजा, प्रीति, सविता कौशिक, रश्मि राजा, शिव कुमारी, अजुद्दी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed