फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बानपुर, छिल्ला, बार, अजनौरा में उड़द, मूंग, तिल की फसल खराब

बानपुर, छिल्ला, बार, अजनौरा में उड़द, मूंग, तिल की फसल खराब

Sun, 09 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बानपुर, छिल्ला, बार, अजनौरा में उड़द, मूंग, तिल की फसल खराब
किसान पहुंचे डीएम के दरबार, मांगी आर्थिक मदद, बीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में करीब दस दिनों से अधिक समय हो रही लगातार बारिश के कारण उड़द, मूंग और तिलकी अधिकांश फसल नष्ट हो गई है। जिसके चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बानपुर, छिल्ला, बार, अजनौरा, डुलावन के दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी के दरबार पहुंचकर अलग-अलग ज्ञापन देकर फसल बीमा, आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम बानपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्होंने किसान कार्ड बनवाकर उड़द का बीज क्रय करके बोया था, जिस पर उसकी फसल बनने पर अच्छी थी। लेकिन अत्यधिक बारिश होने के कारण उक्त उड़छद की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। उन्होंने फसल के लिए जो बैंकों से कार्ड बनवाए गए हैं वो पैसा जमा करने में भी असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उड़द, मूंग व तिली की फसल के नष्ट होने पर फसल बीमा व आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर कल्यान सिंह, राकेश, देवेंद्र, प्यारेलाल, खेत सिंह, रामभजन, जगदीश, छत्रपाल, फूलसिंह, शालिकराम, दिलीप, रामचरण आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम छिल्ला निवासी ग्रामीणों डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि इस वर्ष खेतों में फसल केसीसी एवं साहूकारों से कर्ज लेकर बोई गई थी और शुरुआत में बहुत अच्छी किस्म की फसल खड़ी थी। अगस्त एवं सितंबर में तेज बारिश व अतिवृष्टि के कारण पूरी फसलें नष्ट हो चुकी हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। फसलें नष्ट होने से वह न तो केसीसी की अदायगी कर सकते हैं और न ही साहूकारों का कर्ज अदा कर सकते हैं7 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर फसल बीमा व फसल मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर शिवराज सिंह, कल्यान, वृषभान सिंह, पूरन सिंह, प्रेम कुमार, प्रकाश आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम अजनौरा के ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी को उड़द, मूंग, मूंगफली, तिली आदि फसलों के बारिश में बर्बाद होने के कारण उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर रतीरामपाल, राजपाल सिंह, नाथू राम, रामप्रताप सिंह, किशोरी, राममिलन अहिरवार, मनू अहिरवार, पप्पू, जगन, रामसेवक, गनेश, अखिलेश पाल, दयाराम, बालकिशन, तिजुआ, गुमान आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं ग्राम डुलावन निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में खरीफ की फसल तिल एवं दलहन की फसलें गांव में दो चंदेली तालाब होने के कारण एवं इस क्षेत्र में अति बारिश होने के कारण फसलें पूर्णत: नष्ट जहो गई हैं। किसानों से मुआवजा की मांग की है। ज्ञापन पर पचा, बाबूलाल, नथुआ, बूठा, जगन, रामनारायण, मिथलेश, नन्नू, रामकंकन, कुंवरलाल, हरदयाल आदि के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि जिले में गत दिनों से हो रही बारिश से जिले के सभी किसानों की खरीफ की फसल उड़द, मूंग व तिल की फसलें शत-प्रतिशत नष्ट हो चुकी हैं। किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से जिले के सभी किसानों को फसल नुकसान का शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, जगदीश प्रसाद तिवारी, राजपाल सिंह यादव, निसार खान के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed