फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   इंडिया नहीं भारत बोलो अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान

इंडिया नहीं भारत बोलो अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान

Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
इंडिया नहीं भारत बोलो अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान
इंडिया नहीं भारत बोलो अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

हजारों लोगों ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर लिया संकल्प
आचार्य श्री विद्यासागर जी के संयम स्वर्ण महोत्सव पर हुए विविध आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर जी महाराज के 50 वें संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष के समापन और 51वें मुनिदीक्षा दिवस के प्रसंग पर जैन शिक्षक सामाजिक समूह ललितपुर के तत्वावधान में जैन पंचायत समिति के विशेष सहयोग से आयोजित होने वाले हिंदी भाषा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद घंटाघर परिसर में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने किया। इसके उपरांत आचार्यश्री के चित्र के समक्ष जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, संयोजक प्रदीप जैन सतरवांस सहित नगर पालिका परिषद के पार्षदगणों ने सामूहिक रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात मंगलाचरण दीप्ति जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील संचय ने किया। अंत में आभार जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय जैन टड़ैया ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि हिंदी हमारे भारत देश की शान है। हिंदी से ही हमारे भारत देश की पहचान है। हिंदी से जुड़कर हम भारत ही नहीं, कमोबेश सारे विश्व से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed