फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सडक किनारे चल रही खनिज की अवैध टाले

सडक किनारे चल रही खनिज की अवैध टाले

Fri, 08 Jun 2018 03:03 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
सडक किनारे चल रही खनिज की अवैध टाले
सड़क किनारे चल रही खनिज की अवैध टाले
विज्ञापन

विभागीय संरक्षण में पीडब्लूडी की जमीन का खुलकर हो रहा उपयोग
बगैर मानक के लाइसेंस से नगर में चल रहे है खनिज टाल
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)।
सरकार भले ही सरकारी धन खर्च कर सुंदर चकाचक मार्गों का निर्माण करा रही है। साथ अवैध खनिज को रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही है। लेकिन अवैध रूप से खनिज की टालो का संचालन कर रहे लोगों द्वारा सड़क की पटरी को ही खनिज का भंडारण बना लिया गया है। जिसे हर रोज प्रशासन के देखने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताते चले कि नगर के सभी रोडो पर इन दिनो खनिज के टाल सड़क किनारे बिना किसी रोक टोक के धड़ल्ले से चल रहे है। नगर के मड़ावरा रोड, टीकमगढ़ रोड, ललितपुर रोड, नाराहट रोड, बानपुर रोड पर सड़क किनारे लगे बालू, ईट, गिट्टी के ढेरो के कारण रात में बाइक चालक व कार चालकों को क्रासिंग करने में काफी असुविधा होती है। तो वही कई बार मोटर साइकिल चालक बालू पर फिसलने से चोटिल भी हो चुके है। विगत वर्ष मड़ावरा रोड पर एक कमांडर जीप बालू के ढेर पर चढ़कर पलट भी गई थी। लेकिन गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नही आई थी ।
विज्ञापन

ब्लाक महरौनी में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आवास शौचालय आदि विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य में अवैध टाल संचालकों का खनिज आपूर्ति करने में विशेष योगदान रहता है। गांव-गांव तक बालू गिट्टी ईट आदि खनिज भेजने का काम टाल संचालकों का ही रहता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों के लिये खनिज उपलब्ध कराया जाता है। फिर भी खनिज विभाग के विभागीय अधिकारी न तो अवैध टालो के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहे है ।और न ही खनिज का भण्डारण रोड पर करने से पीडब्लूडी विभाग भी कोई ठोस कार्यवाही कर रहा है। जिससे अवैध टाल संचालकों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक के अनुसार नहीं हो रहा टाल का संचालन
महरौनी नगर में धड़ल्ले से चल रहे खनिज के टाल शायद ही एक दो संचालक हो जिसके पास भंडारण करने को जगह हो जो लाइसेंस में दर्शायी गयी हो वरना लगभग सब टाले सड़क किनारे संचालित हो रही है। जबकि खनिज की टाल का लाइसेंस जारी करने के लिए भंडारण का स्थान महत्व पूर्ण भूमिका होती है। लेकिन सारे नियम कायदे कानून ताक पर रखकर लाइसेंस जारी कर दिए जाते है। इसका खामियाजा आम राहगीर अपनी जान जोखिम में डाल कर चुका रहे है। लेकिन विभाग कोई कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है ।


लंबी दूरी तक ले जाने वाले ट्रकों से लिया जाता है कम दाम पर खनिज
महरौनी। अक्सर देखा गया है कि लंबी दूरी पर खनिज की डिलेवरी देने वाले ट्रक चालकों से ओने-पोने दामों पर एक या दो ट्राली के हिसाब से बगैर किसी माप के अंदाज कर खनिज में वाले गिट्टी टाल वाले लेते है, जिसे घरेलू 70.75 फीट की स्व निर्मित ट्राली से लोकल के ग्राहकों को ऊंचे दामों में बेची जाती है, जिसमें बह खूब मुनाफा कमाते है ।

टाल का संचालन करना अवैध
सड़क किनारे खनिज का भंडारण कर टाल का संचालन करना अवैध है ।जिसकी जांच करवाकर जिसका खनिज पड़ा पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी ।
आरसी सिंह, खनिज अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed