{"_id":"5b05c9af4f1c1b894c8b6b15","slug":"141527105967-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या ने रात्रि का आराम किया हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या ने रात्रि का आराम किया हराम
Updated Thu, 24 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या ने रात्रि का आराम किया दुश्वार
मुहल्ला रामनगर में हैंडपंप खराब, पाइप लाइन आपूर्ति भी बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
वार्ड नंबर छह रामनगर में पेयजल की समस्या गंभीर रूप धारण करती जा रही है। यहां न तो खराब हैंडपंपों की मरम्मत हो रही है और न ही पाइप पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किया जा रहा है। इस समय आधा दर्जन से ज्यादा हैंडपंप खराब बने हुए हैं। लेखपाल कालोनी में तो लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए रात्रि जागरण करना पड़ रहा है।
वैसे तो पेयजल की समस्या समूचे शहर में बनी हुई है। लेकिन वार्ड नंबर छह रामनगर में हालात कुछ ज्यादा ही बिगड़े हैं। मुहल्ला विवेक नगर में दो हैंडपंप खराब चल रहे हैं तो कांशीराम आवासीय कालोनी में तीन हैंडपंप खराब बने हुए हैं। रामनगर स्थित एमईएस मैदान के पास कई हैंडपंप पानी के साथ जंग छोड़ रहे हैं। लेखपाल कालोनी में भी कई हैंडपंप खराब बने हुए हैं। कइयों में एक या दो बाल्टी ही पानी निकल रहा है। इसके अतिरिक्त पाइप पेयजल आपूर्ति का बुरा हाल है। कालोनी की कईत गलियों में आठ दिन से तो कहीं दो से तीन से पाइप लाइन सूखी पड़ी हुई हैं। कई जगहों पर रात्रि में करीब दो बजे जलापूर्ति होती है तब तक लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए जागना पड़ता है। कई लोग वर्षो पुरानी पाइप लाइन से परेशान हैं। इस लाइन में जलापूर्ति न के बराबर हो रही है। ऐसे में समूचे वार्ड में पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है।
वार्ड में नए हैंडपंप और रिबोर की जरूरत
वार्ड में कई स्थानों पर लगे हैंडपंपों से पानी के साथ जंग निकल रही है। जिससे ऐसे हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं बचा है। एमईएस मैदान के पास एक हैंडपंप ही शुद्ध पेयजल निकाल रहा है। जिस पर उस हैंडपंप पर आसपास के लोगों का दबाव बन रहा है।
विज्ञापन
धीरज कुशवाहा
कालोनी में तीन में से एक हैंडपंप कर रहा काम
लेखपाल कालोनी में पाइप पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं है। घर में गली से कनेक्शन कराया था। जिसमें पानी नहीं आ रहा है। मेन सड़क से निकली पाइप लाइन में कभी कभार ही पानी आता है। यदि इससे भी कनेक्शन लेते हैं तो पीने के पानी की समस्या बनी रहेगी। वर्तमान में हैंडपंप से पानी जुटाकर काम चला रहे हैं।
राजा पटेल
रात्रि दो बजे उठते हैं तब पानी मिल पाता
लेखपाल कालोनी में पाइप लाइनें खराब पड़ी हैं। मेन सड़क से निकली लाइन में पानी नहीं मिल रहा है। कभी रात्रि दो बजे जलापूर्ति होने लगती है, जिससे पूरी रात्रि खराब हो जाती है। यही चिंता लगी रहती है कि कब नल आ जाए? गर्मी के सीजन में पानी ने परेशान कर दिया है। इस समस्या को लेकर किससे पास जाए, यह समझ नहीं आ रहा है।
भागवती
फोटो 7
कैप्सन- जितेंद्र रजक
एक महीने से घर में नल नहीं आए
मुहल्ले में बड़ी मुश्किल से कभी कभार नल आते हैं। पिछले एक माह से घर में नल नहीं आए हैं। यदि पास में हैंडपंप नहीं हो तो पीने का पानी जुटाना मुश्किल हो जाए। यह अकेली हमारी समस्या नहीं है इससे पूरा मुहल्ला जूझ रहा है। जल संस्थान के अधिकारी यदि मौके पर आए तो उन्हें हकीकत का पता चले। लेकिन वे कभी अपना कार्यालय भी नहीं छोड़ते। जिससे उन्हें लोगों की समस्या गंभीर नजर नहीं आती।
जितेंद्र रजक
......
फोटो 8
कैप्सन- हरकुंअर
पाइप से पानी आने की छोड़ी उम्मीद
जब पूरे शहर में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है तो यहां की कौन सुन रहा? हमने तो पाइप लाइन से पानी मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी है। अब पाइप लाइन से पानी आने का कतई इंतजार नहीं करते। रोजाना हैंडपंप से पानी भर लेते हैं।
हरकुंअर
.....
फोटो 9
कैप्सन-हरीराम कुशवाहा
महीनों से नहीं हुई जलापूर्ति
देवी मंदिर के पास महीनों से पाइप लाइन में पानी नहीं आया है। यहां ऊंचाई होने की वजह से पानी नहीं पहुंचता है। जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल जुटाने में मुश्किल आती है। कई बार जल संस्थान से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही बनहीं देता है।
हरीराम कुशवाहा
.....
दुरूस्त हो जाएगी एक दो दिन में जलापूर्ति
एक दो दिन में जलापूर्ति को दुरूस्त कर लिया जाएगा। जहां भी पेयजल समस्या की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां पता कराकर लाइन ठीक की जाएगी।
रामभुवन राम
अवर अभियंता
जल संस्थान
......
वार्ड नंबर 25 में भी जलापूर्ति बाधित
वार्ड नंबर 25 चौबयाना में भी पाइप लाइन की आपूर्ति बाधित चल रही है। यहां डा. अशोक सक्सेना की क्लीनिक के पास करीब पांच से दस मिनट ही जलापूर्ति हो रही है। जिससे करीब पचास घरों में पेयजल का संकट बना हुआ है।