फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्वांचल यूपी ने दिल्ली को 3-0 से हराया

पूर्वांचल यूपी ने दिल्ली को 3-0 से हराया

Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल यूपी ने दिल्ली को 3-0 से हराया
पूर्वांचल यूपी ने दिल्ली को 3-0 से हराया
विज्ञापन

ललितपुर।
स्व. रामसखी साहू की स्मृति में जिला महिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद में पहली बार राष्ट्रीय यूथ महिला फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन श्रीतुवन मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर फुटबाल मैच देखने वालों को उत्साहित कर दिया। फुटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ गरौठा विधायक जवाहर राजपूत व वरिष्ठ भाजपा नेता जेके सिंह, कानपुर प्रांत बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार के साथ एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी ने किया।

अतिथियों द्वारा स्व. रामसखी साहू के चित्र सम्मुख दीप प्रज्जवलन व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। चैंपियनशिप का पहला रोमांचक फुटबाल मैच दिल्ली एनसीआर व पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया। इसमें पूर्वांचल ने दिल्ली को 3-0 से हराया। इस जीत में पूर्वांचल उत्तर प्रदेश टीम की खिलाड़ी रुपाली, आफरीन व बवीता इन तीनों ने एक-एक गोल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता। इसी क्रम में जेके सिंह ने कहा कि महिला फुटबाल टूर्नामेंट ललितपुर में पहली बार आयोजित कराते हुये एसोसिएशन ने एक मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है, उतना ही महत्व इस प्रकार के खेलों का भी है। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार लोधी, चंद्रशेखर पंथ, मु. जलील, आलोक चौबे, दीपक चौबे, पूर्व पार्षद राजेश दुबे, शशिशेखर पांडेय, वंशीधर श्रीवास, मो.नसीम, विजय जैन कल्लू, अजय जैन सर्वोदय, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, सुनील जैन, बृजभूषण दीक्षित, अज्जू बाबा, सुरेश प्रकाश कौंते, सुरेश प्रकाश टोंटे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed