फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 Arms license holders were not targeted

14 शस्त्र लाइसेंस धारक नहीं लगा सके निशाना

Sun, 05 Jul 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 05 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में शुक्रवार को शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 136 लोगों ने आवेदन किया था। शनिवार केे सभी आवेदकों को चांदमारी स्थित ग्राउंड पर परीक्षण के लिए बुलाया गया। क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइंस/नाराहट हरीकांत  द्विवेदी की मौजूदगी में सुबह 8 बजे से बारी-बारी से लाइसेंस चलाने का परीक्षण कराया गया। 136 के सापेक्ष कुल 126 शस्त्र लाइसेंस धारक उपस्थित हुए, इसके बाद सभी लाइसेंसधारकों को फायरिंग, पोजीशनिंग, हैंडलिंग आदि की जानकारी दी गई। इसके बाद नियमानुसार दूरी निर्धारित की गई, किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए, इसको देखते हुए पुलिस अधिकारी शस्त्र लाइसेंसधारक के पीछे खड़े रहे। चार-चार लोगों को ग्रुप बनाकर निर्धारित स्थान पर निशाना लगवाया गया। फायरिंग में पास होने वाले लोगों को नाम के बुलाकर रजिस्टर तैयार किया गया। शनिवार को हुई फायरिंग में कुल 126  के सापेक्ष 112 लोग सफल हुए तथा 14 लाइसेंसधारक निशाना लगाने में असफल रहे। इन लोगों को अगले चरण में फिर से मौका दिया जाएगा।

गर्मी को देखते हुए पुलिस की ओर से पेयजल की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवराम सिंह यादव, प्रभारी यातायात नीरज दीक्षित, सूबेदार  शिवबरन सिंह, हेड आरमोर्र छक्कीलाल, आरमोरर पवन सिंह सहित शस्त्र लाइसेंस धारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed