{"_id":"5cbcb4ccbdec22146325bd3e","slug":"131555870924-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा प्रत्याशियों की नैय्या पार लगाएंगे स्टाक प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा प्रत्याशियों की नैय्या पार लगाएंगे स्टाक प्रचारक
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में मतदान की तारीख करीब आते ही प्रचार की कमान अब स्टार प्रचारकों ने संभाल ली है। सपा व बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के पक्ष में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम 22 अप्रैल को ग्राम बनयाना में जनसभा करेंगे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को सुबह साढ़े ग्यारह बजे गिन्नौट बाग में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के पक्ष में सभा करेंगे। इससे जनपद में सियासी पारा चढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
लोकसभा चुनाव में वैसे तो कई दल भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन भाजपा, सपा व बसपा महागठबंधन और कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के पक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ललितपुर में जनसभा करने आ रहे हैं। वह 23 अप्रैल को सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजकर बीस मिनट तक गिन्नौट बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सपा व बसपा महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह के पक्ष में 22 अप्रैल को समाजवाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जिले में आ रहे हैं। वह दोपहर एक बजे नाराहट रोड स्थित ग्राम बनयाना में सभा को संबोधित करेंगे। यहां से लौटने के उपरांत जिला कार्यालय में जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा के प्रचार की कमान उनके भाई पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने संभाल ली है। वह जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।