फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भटकी लड़की को परिवार से मिलाया

भटकी लड़की को परिवार से मिलाया

Mon, 15 Apr 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
भटकी लड़की को परिवार से मिलाया
भटकी लड़की को परिवार से मिलाया
विज्ञापन

ललितपुर। जीआरपी ने घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर घूम रही एक लड़की को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। लड़की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली है। प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला कांस्टेबल सुधा गोसाईं और नईम अख्तर गस्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक डरी-़सहमी लड़की दिखाई दी। पूछताछ की तो वह रोने लगी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पहुंचे। पूछताछ में लड़की ने अपना नाम टीकमगढ़ निवासी अशरा बानो बताया। उसने बताया कि मां के डांटने पर वह भाग आई है। लड़की के पिता को सूचना दी गई तो लड़की के चाचा मो. जमील आए। लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।


दो दंपतियों का फिर से मिलन
ललितपुर। प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत बिखरे परिवारों को मिलाने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को दो दंपतियों को फिर से मिलाकर उनके गिले-शिकवे दूर कर दिए गए। पांच मामलों में अगली तारीख दे दी गई। इस मौके पर एसपी कैप्टन एमएम बेग, महिला निरीक्षक ललित कुमारी, सरिता मौर्य, सरोज निषाद, नई किरण के सदस्य अजय बरया, डॉ. जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, डॉ. संजीव शर्मा, डा. एसपी पाठक, भगवत नारायण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed