{"_id":"5b4a5c6e4f1c1b43748b4c11","slug":"131531599982-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 92 परिवार मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 92 परिवार मामलों का हुआ निस्तारण
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 92 परिवार मामलों का हुआ निस्तारण
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत द्वारा 92 परिवारों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराया गया। इन मामलों में विशेष रूप से एक वाद जो पक्षकारों द्वारा तलाक के लिए दायर किया गया था, उसमें प्रधान न्यायाधीश द्वारा पक्षकारों में समझौता कराकर पक्षकार सुरेश व मिथलेश खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए। इसी प्रकार दो अन्य विवाह संबंधी वादों में भी पति-पत्नी राकेश व सुनीता और कुसुम व प्रीतम भी साथ रहने को राजी हो गए। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने दी।