{"_id":"5b1ed38c4f1c1bf46e8b7489","slug":"131528746892-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के 25 परिषदीय उत्कृष्ट विद्यालयों की बनेगी डॉक्यूमेंट्री मूवी, जो देगी अन्य को प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के 25 परिषदीय उत्कृष्ट विद्यालयों की बनेगी डॉक्यूमेंट्री मूवी, जो देगी अन्य को प्रेरणा
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 उत्कृष्ट विद्यालयों की बनेगी डॉक्यूमेंट्री
अन्य शिक्षण संस्थाओं को मिलेगी प्रेरणा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विगत दिनों शासन ने बीएसए विभाग से जनपद के उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची मांगी थी, जिसमें 25 उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। बहुत जल्द ही जनपद के इन परिषदीय उत्कृष्ट विद्यालयों की डॉक्यूमेंट्री मूवी बनाई जाएगी, जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा देने का काम करेगी।
परिषदीय विद्यालयों की बिगड़ी छवि को सुधारने व बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से उत्कृष्ट विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद इन उत्कृष्ट विद्यालयों की डॉक्यूमेंट्री मूवी बनाई जाएगी, जिसके जरिये अन्य परिषदीय विद्यालयों को प्रेरणा देने का काम किया जाएगा। स्थानीय जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन को जो सूची भेजी गई है, उसमें 25 उत्कृष्ट विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इसमें विकासखंड बार क्षेत्र से चार, बिरधा क्षेत्र से चार, महरौनी क्षेत्र से छह, मड़ावरा क्षेत्र से तीन, जखौरा क्षेत्र से पांच और तालबेहट क्षेत्र से तीन उत्कृष्ट विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। वहीं, विभागीय जानकारी के अनुसार हो सकता है कि प्रदेश के सभी जनपदों के विद्यालयों की डॉक्यूमेंट्री एक-दूसरे जनपद से सांझा भी की जा सकती है। प्रदेश के सभी जनपदों से लगभग 2,500 उत्कृष्ट विद्यालयों को चिह्नित कर इस नीति में शामिल करने का लक्ष्य है।
यह है उत्कृष्ट विद्यालय
जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन को उत्कृष्ट विद्यालय की जो सूची भेजी गई है, जिसमें विकासखंड बार क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय बानपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा, कैलगुंवा व सुनवाहा शामिल है। विकासखंड बिरधा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय भौंरदा व खितवांस द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय भौंरदा व सतरवास है। विकासखंड महरौनी क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय छपरट व हरिजन बस्ती जखौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकाड़ी, मड़ावरा रोड, बम्हौरीघाट व पठा है। विकासखंड मड़ावरा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बछरई व दिदौनिया शामिल है। जखौरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुआंतला व देहरेबाबा और उच्चा प्राथमिक विद्यालय नदनवारा, पनारी व मुहारा शामिल है। विकासखंड तालबेहट क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय आजादपुरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्माबिहार व एवनी शामिल हैं।
विज्ञापन
अवलोकन के बिंदू
उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में शामिल किए जाने विद्यालयों की उत्कृष्टता का अवलोकन इन बिंदुओं के आधार पर होना चाहिए। इसमें बच्चों का नामांकन, बच्चों का विद्यालय में ठहराव, शैक्षिक स्तर, चारदीवारी, क्रियाशील व स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, विद्यालय परिसर में स्वच्छता, खेलकूद के संसाधन, लाइब्रेरी, पोषाहार, एसएमसी बैठक की जांच की गई आदि।
सूची भेजी जा चुकी है
जनपद के उत्कृष्ट विद्यालयों को चिह्नित कर शासन को पिछले माह सूची भेजी जा चुकी है। शासन स्तर से ही इन विद्यालयों की डॉक्यूमेंट्री बनवाई जाएगी। इसके बाद अन्य विद्यालयों को प्रेरणा देने के लिए इसे सांझा किया जाएगा।
- मायाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।