फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पाली में चना, मसूर क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश..

पाली में चना, मसूर क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश..

Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पाली में चना, मसूर क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश..
पाली में चना, मसूर क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन

किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
पाली में चना, मसूर क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा अवैध रूप से वसूली की शिकायत पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा निवासी खिलान, कुलुआ निवासी शालिगराम, बिरधा निवासी भगवान सिंह, कुलुआ निवासी सुंदर पाल सिंह, जगदीश सिंह, नीमखेड़ा निवासी मिट्ठूू, ने डीएम को अलग-अलग शिकायती पत्र देकर बताया कि सचिव द्वारा उनसे अवैध रूप से रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। ग्राम कुलुआ निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि सचिव ने उनसे दस हजार रुपये गेंहूं क्रय केंद्र पर लिए और जब पैसे देने से मना किया तो सचिव बोले कि उसका आठ आर और 6आर नहीं देंगे। जिस पर उन्होंने उसे रुपये दे दिए। नीमखेड़ा निवासी मिट्ठू ने बताया कि उससे चना क्रय केंद्र पर सचिव द्वारा उससे चने के 400 क्विंटल के हिसाब से पैसा मांग रहे। जब पैसा देने से मना किया तो क्रय करने से मना कर दिया। कुलुआ निवासी सुंदर ने बताया कि वह अपना गेंहूं क्रय केंद्र पर डाला तो सचिव ने 40 रुपए कुंतल के हिसाब से वसूला गया। बिरधा निवासी भगवान सिंह ने बताया कि वह भी क्रय केंद्र पाली पर चना व मसूर के लिए आवेदन कियसा और वह जब क्रय केंद्र पर चना, मसूर डालने गया तो सचिव तरह-तरह की बाते करने लगे और चना चिमना नहीं चलेगा, परेशान होने के बाद अवैध वसूली की बात करने लगे। कुलुआ निवासी शालिगराम ने बताया कि वह गेंहूं डालने गया तो सचिव ने चालीस रुपए कुंतल के हिसाब से कमीशन लिया और गेंहूं का 6आर दिया। वहीं नीमखेड़ा निवासी खिलान ने बताया कि क्रय केंद्र पाली में सचिव के द्वारा खिलान से पांच सौ रुपए पर बोरा के हिसाब से चना डालने के लिए अवैध रुपए की मांग कर रहे हैं। जब मना किया तो सचिव ने चना क्रय केंद्र पर डालने से मना कर दिया। इन शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और उक्त पाली में चल रहे चना-मसूर के क्रय केंद्र पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। उक्त क्रय केंद्र प्रभारी पूर्व में गेंहूं केंद्र पर भी प्रभारी के रुप में तैनात था। लेकिन बाद में चना, मसूर के क्रय केंद्र पाली में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed