फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दूसरे चरण में 240 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश

दूसरे चरण में 240 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश

Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दूसरे चरण में 240 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगें नि:शुल्क प्रवेश
दूसरे चरण में 240 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेंगे नि:शुल्क प्रवेश
विज्ञापन

दोनों चरणों में 301 छात्र-छात्राओं को किया गया चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश की द्वितीय चरण की प्रक्रिया भी पूर्ण को चुकी है। दोनों की चरणों में अब तक 301 छात्र-छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। अब उक्त अभिभावक अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर बच्चे का नामांकन संबंधित विद्यालय में करा सकते हैं। वहीं, तीसरे व अंतिम चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जारी है, जो आगामी 15 तक होंगे।

गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण की जा रही है। प्रथम चरण की प्रक्रिया में 61 बच्चों को लाभान्वित किया गया था। अब दूसरे चरण में प्रवेश की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिसमें 240 बच्चों को लाभान्वित किया गया है। दोनों की चरणों में कुल मिलकार 301 बच्चों को इसका लाभ दिया जा रहा है। वैसे तो नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत यह व्यवस्था विगत कई वर्षों से लागू है, लेकिन इससे पहले कभी एक ही वर्ष में इतने बच्चों को एक साथ इसका लाभ नहीं मिला है, अभी तो तीसरा व अंतिम चरण बाकी है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद इस नीति पर विशेष जोर दिया गया है और प्रकिया ऑनलाइन होने से भी असर दिखाई दिया है। ऑनलाइन होने से आवेदनों को दबाया नहीं जा सकता है और न ही बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह यादव ने बताया कि विकासखंड महरौनी क्षेत्र में कुल 122 बच्चों, नगर क्षेत्र में कुल 169 बच्चों, बिरधा क्षेत्र में सात बच्चों और तालबेहट क्षेत्र में 03 बच्चों को चयनित किया गया है। चयनित बच्चों के संबंधित निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए संबंधित विकासखंड अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। चयनित बच्चों के अभिभावक अपने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमाकर कराकर संबंधित विद्यालय में बच्चों का प्रवेश करा लें। वहीं तीसरे व अंतिम चरण में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आगामी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed