{"_id":"5afddb304f1c1b2b118b47ed","slug":"131526586160-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन फिर हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन फिर हटाया गया अतिक्रमण
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन फिर हटाया अतिक्रमण
नगर के मुख्य बाजार मे प्रशासन की मौजूदगी मे हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
महरौनी (ललितपुर)।
नगर को साफ स्वच्छ व आवागमन की परेशानियों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत और तहसीलदार के नेतृत्व में गुरुवार को दूसरे दिन फिर नगर के मुख्य बाजार का अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया गया। अभियान में नगर के इंदिरा चौराहा से नगर पंचायत कार्यालय तक का अतिक्रमण हटा, जिसमे दुकानदारों के द्वारा रोड की तरफ नाली के ऊपर फैले टीन सेडो को हटाया गया और तहसीलदार महरौनी ने सभी दुकानदारों को नाली के अंदर अपनी दुकान सजाने के निर्देश दिए। तो वही नगर पंचायत ईओ ने कहा कि दुकानदारों े द्वारा नगर की नालियों को पत्थरों से पाट दिया जाता है। जिस कारण न तो उनकी सही ढंग से सफाई हो पाती है और न ही बरसाती पानी नालियों से न गुजरकर रोड पर भरता है, जिससे बरसात के मौसम में पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत द्वारा निर्माण की गयी नालियों पर अतिक्रमण न रहे तो समय-समय पर नालियों की सफाई करने में भी परेशानी नहीं होगी, जिससे नगर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सकता है। अतिक्रमण हटाने को जहां प्रशासन ने पूरी मुश्तेदी दिखाई तो वही दुकानदार भी अपने सामान का नुकसान होने के डर से स्वत: ही अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए। नगर में चले रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखने के लिये काफी भीड़भाड़ इकट्ठी रही और चिलमिलाती धूप में अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने के अभियान को सुचारु बनाये रखे ।नगर के लोगों को भी चाहिए कि प्रशासन की मंशा के अनुरूप चले और नालियों के अंदर अपनी दुकान का सामन रखकर सहयोग करे, जिससे बार-बार अतिक्रमण हटाने में हो रहे सरकारी व्यय को रोका जा सके। तो वही दुकानदारों की मांग पर तहसीलदार महरौनी व अधिशाषी अधिकारी महरौनी द्वारा नगर में अतिक्रमण फैलाये दुकानदारों को दो दिन का वक्त दिया गया है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा ले। इसके लिए अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार का दिन स्वत: अतिक्रमण हटाने को दिया इसके बाद रविवार को फिर से अतिक्रमण हटाने के लिये कोई भी रियायत नही की जाएगी।
अब कराई जाएगी एफआईआर
अतिक्रमण हटाने के बाद यदि किसी भी दुकानदार या नगरवासी द्वारा पुन: अतिक्रमण पाया जाता है तो अतिक्रमण हटाकर सारा सामान जप्त कर लिया जाएगा। साथ ही उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाऐगी।
मधुसूदन जायसवाल, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत महरौनी