फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नहीं चलेगी वैकल्पिक व्यवस्था, आधार हुआ जरूरी

नहीं चलेगी वैकल्पिक व्यवस्था, आधार हुआ जरूरी

Sat, 22 Jul 2017 02:54 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
नहीं चलेगी वैकल्पिक व्यवस्था, आधार हुआ जरूरी
बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा सस्ता राशन
विज्ञापन

ललितपुर।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्ड धारकों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। अब अगस्त माह से आधार कार्ड के बगैर रियायती दरों का अनाज उपलब्ध नहीं हो सकेगा। डीएसओ का कहना है कि जिन्होंने अभी तक अपने आधार कार्ड लिंक नहीं कराए हैं, वह कार्यालय में जमा करा दें।
खाद्य सुरक्षा गारंटी के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल मुहैया कराया जाता है। इस योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार कार्ड को आवश्यक कर दिया गया है। जिले में 75 प्रतिशत कार्ड आधार से लिंक हो सके हैं। वहीं, शहर में इसका आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जुलाई माह में ईपीओएस मशीन (इलेक्ट्रानिक पाइंट ऑफ सेल) को उचित दर दुकानों पर लगा दिया गया है, जिससे बिना आधार कार्ड वाले कार्डधारकों के लिए राशन की समस्या खड़ी हो गई है। जिसे ध्यान में रखकर कमेटी गठित कर उसकी निगरानी में ऐसे कार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया। बीते दिनों शासन में बैठे अफसरों ने योजना में लाभान्वित हो रही सभी पात्र गृहस्थियों के आधार कार्ड अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए है, जिससे 25 प्रतिशत कार्ड धारकों को राशन मिलने की समस्या उत्पन्न हो गई है। उधर, डीएसओ डीएसराम का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार कार्ड के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड लिंक किया जाएगा, जिन्होंने आधार कार्ड जमा नहीं किए हैं या बनवाए नहीं हैं, ऐसे कार्डधारक जल्द से जल्द आधार कार्ड कार्यालय में जमा करा दें, जिससे उन्हें लिंक कराया जा सके।
विज्ञापन


चार अफसरों ने नहीं किया सत्यापन
जून माह में दुकानवार संबद्ध कार्डधारकों की पात्रता का सत्यापन कराया था। इसमें चार अफसरों ने नामित स्थल के कार्डों का सत्यापन नहीं किया है। डीएसओ ने इसकी सूचना जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप को दे दी है। बता दें कि जिले में 27 हजार दो सौ 81 अंत्योदय और दो लाख चार हजार पात्र गृहस्थी हैं, जिन्हें हर माह राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्तारित नहीं हो रही कोटेदारों की समस्याएं
ईपीओएस मशीन के माध्यम से हो रहे राशन वितरण में कई कठिनाइयां सामने आ रही हैं। इनमें आधार लिंक होने के बाद भी कई कार्डधारकों का ब्योरा मशीन में अपलोड नहीं हो रहा है। कइयों के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हैं। कई दुकानों पर इंटरनेट कनेक्टीविटी की समस्या बनी हुई है। कुछ पुरानी ईपीओएस मशीनों में बैटरी बैकअप की समस्या देखी जा रही है। कमजोर बैटरी के चलते उसे बार-बार चार्ज करना पड़ता है। ऐसे में कार्डधारकों को दुकानों पर वितरण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed