{"_id":"5fe0fd3e8ebc3e3c88226766","slug":"13-corona-positive-found-lalitpur-news-jhs1840943198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में मिले 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में मिले 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सेंटरों से लिए गए 1337 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1132 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1337 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 643 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। वहीं ट्रूनॉट से तीन व 691 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें एंटीजन किट के सैंपल की आई रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला अंब्रोसिया कॉलोनी, जुगपुरा, बड़ापुरा, नझाई बाजार में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक तालबेहट के ग्राम बुदावनी में दो, कलौथरा, जालौन, नत्थीखेड़ा, टेटा, खांदी, चौबारा, बोहरा में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दो को होमआइसोलेशन व एक को एल-3 मेडिकल कालेज व 10 संक्रमितों केे एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3249 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि 3134 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 69 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-------
सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी