फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12th class student Rashmi leaves for Japan

Lalitpur News: 12वीं की छात्रा रश्मि जापान के लिए हुई रवाना

Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
12th class student Rashmi leaves for Japan
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा शुक्रवार को जापान के लिए रवाना हो गई। दिल्ली में रुकने के बाद आज फ्लाइट में सवार होकर जापान जाएगी। दिल्ली तक उसके साथ कुम्हैडी के जीआईसी में तैनात एक शिक्षक गए हैं, जो रश्मि के जापान जाने के बाद वापस जनपद लौट आएंगे। जापान साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत जापान जाने के लिए उसका चयन हुआ था। जापान जाने के लिए जिले से रवाना होने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में छात्रा का सम्मान किया और डीआईओएस ने उसे भविष्य की शुभकामनाएं देकर बधाई दी।
विज्ञापन

तहसील महरौनी के देवरान निवासी रश्मि महरौनी में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में अध्यनरत है। कुछ माह पूर्व रश्मि का चयन युवाओं के मध्य ज्ञान का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से जापान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए किया गया था। रश्मि जिले की एक मात्र प्रतिभागी रही, जिसका चयन जापान के लिए हुआ था। जापान जाने के लिए रश्मि को अंग्रेजी बोलना सिखाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह, जीजीआईसी ललितपुर प्रधानाचार्य पूनम मलिक सहित अन्य शिक्षकों ने माला पहनाई। इसके बाद छात्रा को समता ट्रेन में लेकर सभी रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में बैठाकर कर दिल्ली के लिए रवाना किया। रश्मि के साथ राजकीय इंटर कॉलेज कुम्हैडी के शिक्षक दिनेश शर्मा दिल्ली तक उसे छोड़ने के लिए साथ में गए हैं। दिल्ली में रश्मि एनसीआरटी के गेस्ट हाउस में रुकेगी। इसके बाद शनिवार की शाम 7 बजे वह फ्लाइट में सवार होकर जापान के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

एनसीआरटी के गेस्ट हाउस में दिन भर चलेगी कक्षा
दिल्ली पहुंचने के बाद जापान जाने से पूर्व रश्मि एनसीआरटी के गेस्ट हाउस में रुकेगी। यहां पर रश्मि की दिन भर कक्षा चलेगी। जिसमें उसे जापान देश के बारे में, वहां के वातावरण सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की छात्रा रश्मि की उपलब्धि पर बेहद खुश करने वाली है। उसने विद्यालय सहित गांव और अपने माता-पिता के साथ साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। रश्मि शुक्रवार को ट्रेन से दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद शनिवार की शाम को वह फ्लाइट से जापान के लिए उड़ान भरेगी - ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed