{"_id":"67ed8c259b95b7ae5b0c521c","slug":"125-workers-removed-from-electricity-department-staged-protest-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132685-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली विभाग से हटाए गए 125 कर्मी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली विभाग से हटाए गए 125 कर्मी, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग में तैनात 125 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने का विरोध कार्यालयों से लेकर सड़क तक हुआ। अधिकारी के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर राज्यमंत्री और विधायक को ज्ञापन सौंपा। हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लेने पर तीन दिन बाद कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
20 बिजली घरों पर 120 फीडर हैं। इनसे निकली लाइनों के अनुरक्षण, राजस्व वसूली, पेड़ों की छंटाई, मीटर लगाने जैसे कार्य के लिए बिजली विभाग में 343 कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से कर रहे थे। लेकिन अब ऊर्जा विभाग ने 125 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बुधवार दोपहर में कर्मी एकत्रित होकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यहां अधिकारी के न मिलने पर कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए इलाइट चौराहा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। अधिशासी अभियंता ने उनकी बात सुनी और उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी बाईपास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे।
यहां मौजूद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कर्मचारियों की बात सुनी और आश्वासन दिया। इसके लिए चार दिन का समय मांगा। पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप विदुआ ने कहा कि चार दिन में हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लेने पर सभी कर्मचारियों द्वारा छह अप्रैल से पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान अब्दुल हक, ध्रुवण, कुशल कुमार, गोविंददास, फूल सिंह कुशवाहा, कालूराम, राजकुमार, अंकित रजक, राकेश यादव, दीपक कुशवाहा, अखिलेश सेन आदि मौजूद रहे।