{"_id":"6a3aed577f57fa4a4c0ff660","slug":"125-passengers-caught-without-tickets-at-the-railway-station-137-lakh-in-fines-collected-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158491-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 125 यात्री, 1.37 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 125 यात्री, 1.37 लाख जुर्माना वसूला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार काे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 125 यात्री पकड़े गए। जिनसे 1.37 लाख जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई। जिसमें कुल 125 प्रकरण सामने आए। रेलवे ने पकड़े गए यात्रियों से 1,37,025 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा कर यात्री छूटे। चेकिंग टीम में सीटीआई संजय कुमार सोनकर, अभिजीत शुक्ला, नीरज वर्मा एवं अभिषेक जगधारी शामिल रहे।