फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बारिश व तेज हवा से रात भर गुल रही सैकड़ों गांव की बिजली

बारिश व तेज हवा से रात भर गुल रही सैकड़ों गांव की बिजली

Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बारिश व तेज हवा से रात भर गुल रही सैकड़ों गांव की बिजली
रात भर गुल रही कई गांवों की बिजली
विज्ञापन

ललितपुर/बांसी। शुक्रवार की रात को जिला में आई बरसात व तेज हवाओं के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ गिर गए, तो कहीं पेड़ों की डालियां गिरने से हाइटेंशन तार टूट गए। कहीं इंसुलेटर बर्स्ट हो गए और कई जगह ट्रांसफार्मर में खराब भी आई, जो दूसरे दिन दोपहर तक ठीक की जा सकी।
देर शाम को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे शहर के मोहल्ला सिविल लाइन, कंपनी बाग में प्याऊ के पास, पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शाम को साढ़े छह बजे से बिजली बंद होने के बाद फीडर नंबर एक, तीन, चार, नेहरूनगर की बिजली देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सुचारु हो सकी। इसके बाद भी फिर से फीडर नंबर एक के अंतर्गत तुवन चौराहा के पास फाल्ट हो गया, जिससे फिर एक घंटे तक बिजली ठप रही।
विज्ञापन

आयुष्मान अस्पताल के पास भी एक पेड़ गिर गया, जिससे आपूर्ति बाधित रही। कहचरी रोड पर नदीपुरा क्षेत्र में पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली बाधित रही। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत देवगढ़ और राजघाट फीडर के अंतर्गत कई जगह पेड़ गिरने के चलते इंसुलेटर बर्स्ट हो गए और हाइटेंशन तार टूट गए, जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। राजघाट के अंतर्गत ग्राम दैलवारा, काला पहाड़, थनवारा में पेड़ों के टहनियां तारों पर गिरने की वजह से रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह होने के बाद पेट्रोलिंग कर बिजली सुचारु की जा सकी। इसी प्रकार बांसी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित एक पांच एमवीए क्षमता की केबिल जल गई, जिससे बार, बांसी फीडर की आपूर्ति घंटों बाधित रही। जखौरा फीडर की बिजली भी जगह-जगह फाल्ट होने के कारण बाधित रही। कारी पहाड़ी लाइन भी कई घंटों तक ठप रही, जिससे शनिवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इसी प्रकार बाइपास फीडर के अंतर्गत मसौरा, निवाई, कल्यानपुरा, खितवांस फीडर के साथ ही बिरधा क्षेत्र में नाराहट, बिरधा फीडर की बिजली भी घंटों तक ठप रही। नाराहट फीडर के कई गांवों की बिजली दोपहर तक सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बा बांसी स्थित 5 एमबीए ट्रांसफार्मर की केबिल में आग लगने से लगभग सात मीटर केबल जल गई, जिससे कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली शनिवार की सुबह चार बजे से ठप रही, जो शाम तक शुरू नहीं हो सकी थी। दिन भर बिजली नहीं रहने से गर्मी के कारण ग्रामीण बेहाल रहे। पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। मरम्मत कार्य देख रहे एसडीओ रमेश कुमार ने देर रात तक बिजली सुचारु होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed