फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   माजिया ने किया जिला टॉप, उर्वशी दूसरे व दीपाली रहीं तीसरे स्थान पर

माजिया ने किया जिला टॉप, उर्वशी दूसरे व दीपाली रहीं तीसरे स्थान पर

Wed, 30 May 2018 02:59 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
माजिया ने किया जिला टॉप, उर्वशी दूसरे व दीपाली रहीं तीसरे स्थान पर
फोटो-08,10,11,12,13,14,19
विज्ञापन

माजिया ने किया टॉप, उर्वशी दूसरे व दीपाली रहीं तीसरे स्थान पर
सीबीएसई में छात्राओं ने मारी बाजी, अपने-अपने विद्यालय की भी बनी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद(सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सीबीएसई कोर्ड में छात्राओं ने बाजी मारी है। जनपद का कुल परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा है, इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों ही टॉपर छात्राएं हैं। नवोदय विद्यालय की छात्रा माजिया परवेज ने 93.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया है।
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे के बाद सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए। इससे पहले छात्र-छात्राएं अपने नतीजे देखने के लिए काफी उत्सुक रहे, लेकिन परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी खुशी व उत्साह देखने को मिला। सीबीएसई में सात साल पहले लागू की गई क्यूमिलिटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) को हटाकर बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा में अंकों के आधार पर रिजल्ट्स जारी किए हैं। जनपद का कुल परीक्षा परिणाम 93.33 प्रतिशत रहा। सीबीएसई बोर्ड से जनपद में कुल तीन विद्यालय संचालित किए जाते हैं। जनपद के टॉप तीन में इन तीनों विद्यालय के एक-एक बच्चे ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। ग्राम दैलवारा में संचालित जवाहरलाल नवोदय विद्यालय की छात्रा माजिया परवेज ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनी हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय ललितपुर की छात्रा उर्वशी सिंधी ने 93.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान और केंद्रीय विद्यालय तालबेहट की छात्रा दीपाली पटैरिया ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन्हीं तीनों छात्राओं ने अपना-अपना विद्यालय भी टॉप किया है। स्कूल प्रबंध समितियों व अभिभावकों ने टॉपर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90.9 प्रतिशत रहा, विद्यालय के कुल 77 बच्चों ने परीक्षा दी थी, इसमें 77 परीक्षार्थी पास हुए व सात को कंपार्टमेंट आया है। विद्यालय गजेंद्र लोधी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा व सतेंद्र साहू ने 91.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय ललितपुर का कुल परीक्षा परिणाम 95.91 प्रतिशत रहा, विद्यालय के कुल 49 बच्चों ने परीक्षा दी थी, इसमें 47 परीक्षार्थी पास हुए व 02 को कंपार्टमेंट आया है। विद्यालय की काजल सिरहारे ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा व हर्ष जैन ने 90 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

-केंद्रीय विद्यालय तालबेहट का कुल परीक्षा परिणाम 94.4 प्रतिशत रहा, विद्यालय के कुल 54 बच्चों ने परीक्षा दी थी, इसमें 51 परीक्षार्थी पास हुए व 03 को कंपार्टमेंट आया है। विद्यालय की रिंतुज्या ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे दूसरा व सुकृति ने 90.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed