फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एक वृक्ष-एक व्यक्ति योजना से होगा बढ़ेगा वृक्षारोपण

एक वृक्ष-एक व्यक्ति योजना से होगा बढ़ेगा वृक्षारोपण

Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
एक वृक्ष-एक व्यक्ति योजना से होगा बढ़ेगा वृक्षारोपण
एक वृक्ष-एक व्यक्ति योजना से होगा बढ़ेगा पौधरोपण
विज्ञापन

सड़क और नहर किनारे लगाएं जाएंगे औषधीय व फलदार वृक्ष
बैठक में अधिकारियों को दिए गए योजनाओं में पौधरोपण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
गंगा हरीतिमा अभियान के तहत एक वृक्ष-एक व्यक्ति योजना से जिला हराभरा करने का प्रयास वन विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्थित निजील आवासीय भूमि पर व्यक्तिगत रूप से पौधरोपण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक वृक्ष आवश्यक रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। एक वृक्ष योजना में राजकीय सेवकों को स्वेच्छा से भागीदारी को प्रेरित किया जाना है, जिससे वनावरण और वृक्षारोपण में वृद्धि हो सके और पर्यावरण शुद्ध हो सके।

प्रदेश सरकार द्वारा वनावरण और वृक्षारोपण में वृद्धि के लिए गंगा हरीतिमा अभियान के तहत एक व्यक्ति-एक वृक्ष योजना, मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना का शुभारंभ किया गया है। इन योजनाओं को उद्देश्य अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्राकृतिक संतुलन स्थापित करना है। एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना के तहत हर एक नागरिक को एक-एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना और राजकीय सेवकों के लिए स्वेच्छा से भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाना है। इस संबंध में गत दिनों डीएम सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को पौधरोपण की इन योजनाओं में अपनी-अपनी भागीदारी जताने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत यह पौधरोपण सड़क किनारे, नहर किनारे, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालय, छात्रावास, ग्राम समाज भूमि आदि पर और शासकीय सार्वजनिक भवनों की बाउंड्री पर और सामुदायिक/शासकीय भूमि पर किया जा सकेगा। इसके लिए तकनीकी आवश्यकता अनिवार्य एवं बंधनकारी होगी। इस योजना में सड़क जो पौधरोपण होगा वहां पौधों के बीच का अंतराल छह मीटर और पौधा की संख्या प्रति योजना 200 पौधे होगी, जिसके तहत आम, इमली, जामुन, नीम, सहजन, अर्जुन, पीपल, बरगद, शीशम, सागौन, कंजी और सीरस आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसकी सुरक्षा के लिए बांस का ट्रीगार्ड या ट्रीगार्ड नेट से की जाएगी। वहीं, नहर किनारे जो पौधे रोपित होंगे उनके बीच चार मीटर का अंतराल होगा और नगर किनारे करीब चार सौ पौधे शीशम, आम, इमली, जामुन, नीम, सहजन, अर्जुन, यूकेलिप्टस, कंजी आदि के पौधे रोपित होंगे। इनकी सुरक्षा भी बांस के ट्रीगार्ड और ट्रीगाड्र नेट से की जाएगी। सामुदायिक स्थल पर ब्लॉक प्लांटेशन के लिए पौधों के बीच चार-चार मीटर का अंतराल होने के साथ 625 पौधे प्रति हेक्टेयर में आम, जामुन, नीम, आंवला, नींबू, अमरूद, सहजन, पीपल, बांस शीशम व कंजी के रोपित किए जाएंगे। वहीं, सार्वजनिक परिसर में या परिसर के चारों ओर (खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों, छात्रावास परिसर) कुल 200 पौधों रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण परियोजना की कार्यदायी संस्था वन एवं वन्य जीव विभाग हो सकता है। कार्यदायी संस्था का निर्धारण जिला कार्यक्रम समन्वयक व डीएम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed