फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे क्रॉसिंग गेट में फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

रेलवे क्रॉसिंग गेट में फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग गेट में फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला
रेलवे क्रॉसिंग गेट में फंसा ट्रक, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

ललितपुर।
देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट में शुक्रवार को रेलवे कार्य में लगाया गया एक ट्रक फंस गया, जिससे रेलवे गेट टूट गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। महामना एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया गया, जिससे यह ट्रेन करीब 20 मिनट तक लेट हो गई।

ललितपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 180 से 200 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिसके चलते देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग गेट हर रोज करीब 16 से 17 घंटे तक बंद रहता है। इसी वजह से यहां देवगढ़ क्रॉसिंग गेट पर एक पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। लेकिन रेलवे और राज्य सरकार में सहमति नहीं बनने के कारण यह प्रस्तावित आरओबी का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। जबकि दिन में 16 से 17 घंटे अलग-अलग समय में यह गेट बंद रहने और काफी कम समय या कुछ ही सेकंडों या कुछ मिनटों तक ही खुलने के कारण देवगढ़ पर चलने वाले वाहन चालक क्रॉसिंग गेट से जल्दबाजी में अपने वाहन निकालते हैं, जिस वजह से कई बार वाहन लगने से गेट टूट जाता है। ठीक इसी प्रकार देवगढ़ क्रॉसिंग पर शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे देवगढ़ रोड से नेहरूनगर की ओर जा रहा एक रेलवे का कार्य कर रहा ट्रक निकला और नेहरूनगर की ओर वाले गेट के एंगिल से टकरा गया। इससे यह गेट टूट गया। यह देखते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गेट मेन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिस पर इसी समय भोपाल से खजुराहो जाने वाली महामना एक्सप्रेस को क्रॉसिंग गेट के पहले ही रोक दिया गया और यहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में क्रॉसिंग पर लगाए गए इंटरलॉकिंग गेट को लगाया गया। जबकि टूटे हुए गेट को सुधरवाया गया। इस वजह से महामना एक्सप्रेस करीब 20 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। वहीं, उक्त ट्रक वाहन को आरपीएफ ने अपने कब्जे में लेकर थाना में रख लिया और संबंधित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed