{"_id":"5ac532214f1c1bd8618b5774","slug":"121522872865-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"142 लाभार्थियों को नहीं मिल सका डीजल पंप सैट का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
142 लाभार्थियों को नहीं मिल सका डीजल पंप सैट का लाभ
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
142 किसानों को नहीं मिला पंपसेट का लाभ
ललितपुर।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए बुंदेलखंड पैकेज के तहत 142 लाभार्थियों को सिंचाई के लिए डीजल पंप सेट का लाभ नहीं मिल सका है, इसके चलते लघु सिंचाई विभाग ने उक्त योजना के करीब 49 लाख 70 हजार रुपये शासन को लौटा दिए हैं। सिंचाई के लिए ही कराए गए 139 नलकूप बोर को भी लघु सिंचाई विभाग वित्तीय वर्ष में कनेक्शन नहीं करा सका है।
शासन द्वारा किसानों को बुंदेलखंड पैकेज योजना के अंतर्गत जनपद में लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष में 2568 पात्र लाभार्थियों को डीजल पंप सैट का लक्ष्य दिया गया था। जिस पर विभाग द्वारा उक्त लाभार्थियों का सत्यापन कराके डीजल पंप सैट का वितरण कराया था। इस योजना में किसानों को एक डीजल पंप सैट पर 35 हजार रुपये की सब्सिडी दी गई थी। इसके तहत जनपद में कुल लक्ष्य के सापेक्ष 2390 लाभार्थियों को ही डीजल पंप सैट का वितरण किया जा सका। लेकिन इसमें से बाकी 142 लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। इसका कारण लघु सिंचाई विभाग द्वारा सत्यापन कराए जाने पर सामने आया कि कई लाभार्थी काम की तलाश में अन्य जनपद पलायन कर गए, जबकि कुछ की मृत्यु हो गई थी और कुछ लाभार्थियों ने अपनी जमीनें बेच दी। यही कारण है कि लघु सिंचाई विभाग को उक्त छूटे हुुए बाकी 142 लाभार्थियों का डीजल पंप सैट की बची हुई धनराशि करीब 49 लाख 70 हजार रुपए शासन को वापस लौटाना पड़ा। वहीं लघु सिंचाई विभाग द्वारा ही किसानों को सिंचाई के लिए वित्तीय वर्ष में करीब 139 नलकूप बोर कराए गए थे। इन नलकूप बोर पर बिजली विभाग द्वारा विद्युत कनेक्शन के लिए 68 हजार रुपये छूट की योजना थी। उक्त 68 हजार रुपये छूट का रुपया लघु सिंचाई विभाग द्वारा वहन किया जाना था, जिसे शासन से उपलब्ध भी करा दिया गया था। लेकिन लघु सिंचाई विभाग द्वारा साल भर उक्त नलकूपों पर विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली विभाग को रुपया उपलब्ध नहीं कराया जा सका। हालांकि लघु सिंचाई विभाग द्वारा उक्त नलकूपों पर विद्युत कनेक्शन के लिए मार्च माह के अंत में बिजली विभाग से जब संपर्क किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिजली विभाग का लक्ष्य पूरा होने के कारण उक्त 139 कनेक्शनों के लिए छूट का रुपया लेने से मना कर दिया और उक्त कनेक्शन ऊर्जीकृत होने से फिलहाल वंचित रह गए।
मौके पर नहीं मिले डीजल पंप सैट के लाभार्थी
डीजल पंप सेट के लिए सत्यापन कराया गया था, जिसमें उक्त लाभार्थी मौके पर नहीं मिले हैं, जिस वजह से उक्त डीजल पंप सैट की धनराशि लौटानी पड़ी है। वहीं विभाग द्वारा विद्युत नलकूप कनेक्शन का लक्ष्य पूरा हो गया था। जिस वजह से उक्त 139 नलकूप बोर पर विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है, लेकिन शीघ्र ही विभाग द्वारा उक्त सभी नलकूपों को ऊर्जीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
मृत्युंजय कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग।