फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चंद महीनों में उखड़ी सड़क को गंभीरता से नहीं ले रही नपा

चंद महीनों में उखड़ी सड़क को गंभीरता से नहीं ले रही नपा

Sat, 10 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चंद महीनों में उखड़ी सड़क को गंभीरता से नहीं ले रही नपा
नई बनी सड़क उखड़ी, पालिका गंभीर नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा डाली गई सड़क कुछ महीनों में उखड़ गई, पर पालिका इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पुराने तहसील भवन से लेकर महिला थाने तक बनाई गई सीसी सड़क की गिट्टी बिखर रही है। इसके बाद भी न तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई और न ही सड़क की मरम्मत की सुध ली जा रही है।
एक ओर योगी सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की बात कर रही है तो वहीं, शहर में जो सीसी रोड डाले जा रहे हैं, वह टिकाऊ साबित नहीं हो रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पुराने तहसील भवन से लेकर महिला थाना तक डाली गई सीसी सड़क है। इस पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे हैं, जिससे गिट्टी इधर-उधर फैल रही है। जानकारों की मानें तो सीसी सड़क बनाते हुए ठेकेदार ने इसकी तलाई पर ध्यान नहीं दिया, नतीजा यह हुआ कि सीमेंट ने गिट्टी का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इस प्रकरण में बीच का रास्ता निकालने का प्रयास हुआ है। पहले इस सड़क को टिकाऊ बनाने के लिए एक नया कोट सीमेंट का डालने पर सहमति बनी, लेकिन बाद में ठेकेदार इस पर सहमत नहीं हुआ। हालांकि, विभागीय अधिकारी किसी प्रकार का भुगतान नहीं होने की बात कहकर खुद का बचाव करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ठेकेदार पहले भुगतान कराने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

क्यों नहीं हो रही काली सूची में डालने की कार्रवाई?
सड़क उखड़ने के मामले में आखिर संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इस तरह से इस मामले में हीलाहवाली बरती जा रही है, उससे कमीशनबाजी के हुए खेल की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होगा भुगतान
जब तक सड़क सही नहीं हो जाती है तब ठेकेदार को किसी का प्रकार भुगतान नहीं किया जाएगा।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed