फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फिल्म: अनुष्का शर्मा ने की सुई धागा फिल्म की शूटिंग

फिल्म: अनुष्का शर्मा ने की सुई धागा फिल्म की शूटिंग

Sun, 25 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फिल्म: अनुष्का शर्मा ने की सुई धागा फिल्म की शूटिंग
अनुष्का शर्मा ने की सुई धागा फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

ललितपुर। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध ललितपुर जिले में शनिवार को यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग हुई। शहर के बाहर हाइवे स्थित रघुवीर सिंह महाविद्यालय में इसकी शूटिंग हुई । फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के चंदेरी में विभिन्न लोकेशनों पर हो चुकी है।

सुई-धागा में मशहूर हीरोइन अनुष्का शर्मा वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। महाविद्यालय में शूटिंग के लिए स्थानीय स्तर पर युवक-युवतियों व , महिला-पुरुषों को भी शामिल किया गया है। सुई धागा फिल्म यशपाल फिल्म के बैनर तले बन रही है, इसका निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। इसके मुख्य किरदार में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया पर आधारित है, जो कि गांधी जयंती दो अक्तूबर को देश के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन दर्जी के रोल में दिखाई देंगे। शनिवार को इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिन तक जिले के विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग की जाएगी। इसमें शहर की पहचान सदनशाह की दरगाह और गोविंद सागर बांध पर भी सीन फिल्माए जाएंगे। शूटिंग के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed