फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव

रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव

Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिकोत्सव
रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

ललितपुर। पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ न्यास झांसी द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल व विद्यालय समूह की अध्यक्ष शालिनी भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल मधवाल ने सत्र 2016-17 की विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। जिसमें इस वर्ष न्यास द्वारा न्यास शिक्षक एवं कर्मचारियों को नकद राशि देकर सम्मानित करता है जिसमें लता जायसवाल, स्मति जैन व रीना रैकवार को नगद राशि 15-15 हजार व पांच हजार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भार्गव ने कहा कि विद्यालय भविष्य में अपने निजी भूखंड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विद्यालय स्थापित कर न्यास अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा के सपनों को साकार किया जाएगा। उन्होंने न्यास द्वारा जनपद ललितपुर के छह विद्यालयों को 50-50 कुर्सी, मेज एवं महिलाओं को आर्थिक रुप से आत्म निर्भर बनाने के लिए कटिंग-टेलरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक के साथ-साथ खेलकूद एवं वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं विज्ञान प्रदर्शनी आदि से छात्र-छात्राओं का बहुमुखी विकास होता है और सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। शिक्षा का प्रमुख श्रोत पुस्तकें हैं। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण विषय पर, हमारे देश की उम्मीदों विषय पर रोचक आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह व संचालन विद्यालय के छात्र युवराज बंसल एवं प्रमुख छात्रा महक सलूजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed