फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 gates of Rajghat dam opened, two lakh cusecs of water released

Lalitpur News: राजघाट बांध के 12 गेट खुले, दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Mon, 26 Aug 2024 12:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
12 gates of Rajghat dam opened, two lakh cusecs of water released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तीन चार दिनों से हो रही बारिश के चलते राजघाट बांध में बेतवा नदी के जरिये पानी की आवक ज्यादा हो रही है। जलस्तर सामान्य रखने के लिए रविवार को बांध के 12 गेट खोलकर करीब दो लाख क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। नौ अन्य बांधों के भी गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।
इन दिनों झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। नदी, नाले, तालाब, पोखर लबालब हैं। नदियां उफान मारकर बह रही हैं। बेतवा नदी भी उफान पर है। इस कारण बेतवा पर निर्मित राजघाट बांध में जलस्तर बढ़ने लगा। रविवार को राजघाट बांध के 12 गेट खोलकर पानी छोड़ा जाने लगा। निचले इलाके में बेतवा नदी पूरे उफान पर बहने लगी। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। लोगों से नदी के किनारे न जाने देने की अपील की गई।
विज्ञापन

उटारी बांध के पांच गेट खोलकर 1550 क्यूसेक, गोविंद सागर बांध के आठ गेट खोलकर 2240 क्यूसेक, शहजाद बांध से 12766 क्यूसेक, भावनी बांध से 15852 क्यूसेक, रोहिणी बांध से 600 क्यूसेक, लोअर रोहिणी बांध से 800 क्यूसेक, कचनौदा बांध से 4882 क्यूसेक, जामनी बांध से चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
राजघाट-चंदेरी पुल डूबा, आवागमन बंद
राजघाट बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पुल डूब गया। इससे एमपी के चंदेरी की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। छोटे वाहन और राहगीर राजघाट बांध के ऊपर से चंदेरी की ओर जा रहे हैं। राजघाट पर पुल के किनारे चौकी पुलिस तैनात है, जबकि दूसरी ओर एमपी के चंदेरी थाने की पुलिस तैनात है।

---------
बारिश से बेतवा नदी के जरिये राजघाट बांध में पानी की आवक ज्यादा हो रही है। बांध के 12 गेट खोलकर दो लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। निचले क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।
इंजी. नरेंद्र राजपूत, अवर अभियंता राजघाट बांध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed