फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1179 worker not intrusted in vaccination

1179 स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं ली टीकाकरण में रुचि

Tue, 09 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
1179 worker not intrusted in vaccination
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड वैक्सीन टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक छह चरणों में वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं, जिसमें 27 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं कराया है। इस कारण 1,179 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण से छूट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर शासन अलर्ट बना हुुआ है। लगातार संदिग्ध लोगों और लक्षण होने वाले व्यक्तियों के सैंपल लेकर कोविड जांच की जा रही है। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोविड वैक्सीन आने से लोग संक्रमण को लेकर राहत महसूस कर रहे हैं। शुरूआत में स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीन टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 43 सौ कर्मचारियों के विवरण को कोविन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। टीकाकरण की सूचना मोबाइल पर संदेश के माध्यम से दी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक वैक्सीन का टीकाकरण छह चरणों में किया गया है। इसमें 3,121 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण (73 प्रतिशत) किया गया है। शेष 27 प्रतिशत लाभार्थियों ने वैक्सीन के टीकाकरण में रुचि नहीं दिखाई है। इससे 1,179 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण छूट गया है। अब स्वास्थ्य महकमा फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन के डोज देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वैक्सीन का टीकाकरण स्वैच्छिक है। इसे लगवाने की अनिवार्यता नहीं है। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों में गर्भवती महिलाओं ने टीकाकरण नहीं करा है। लगवाने की इच्छा प्रकट करने पर टीकाकरण किया जाएगा।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed