फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   चार दिन से लापता युवक का शव चैकडैम में उतराता मिला

चार दिन से लापता युवक का शव चैकडैम में उतराता मिला

Mon, 06 May 2019 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता युवक का शव चैकडैम में उतराता मिला
चार दिन से लापता युवक का शव चेकडैम में उतराता मिला
विज्ञापन

ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत बंडई बांध के लिए गए नाले पर बने चेकडैम में मध्य प्रदेश के सागर जिला के बरायठा गांव निवासी एक युवक का शव उतराता मिला है। मृतक की पहचान उसके पास मोबाइल सिम के जरिये हुई है। यह चेकडैम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर धसान नदी के पास बंडई बांध के नाले पर बना है।
थाना गिरार अंतर्गत धसान नदी से कुछ ही दूरी पर बंडई बांध के नाले में शनिवार की सुबह एक युवक की शव उतराता मिला। जानकारी मिलने पर थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने युवक का शव चेकडैम से बाहर निकाला। उसके पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल में सिम के जरिये उसकी पहचान जिला सागर के बरायठा गांव के रामप्रसाद (35) पुत्र कलू पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक के भतीजा महेंद्र पटेल ने बताया कि उसके चाचा रामप्रसाद गांव में ही एक चिकित्सक के यहां कंपाउंडर थे और रोजाना की तरह मंगलवार को भी चिकित्सक के यहां काम से गए थे। लेकिन दोपहर में खाना खाने वापस नहीं लौटे, जिस पर परिजनों ने उनकी तलाश की। पता चला कि वह चिकित्सक के यहां से निकल चुके हैं, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की और मोबाइल पर कॉल भी की, जो 30 अप्रैल की रात करीब 9.57 बजे तक घंटी तो गई, लेकिन मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। शनिवार की दोपहर में करीब बारह बजे थाना गिरार पुलिस द्वारा चेकडैम में उसके चाचा का शव मिलने की जानकारी दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गिरार गंगासागर ने बताया कि उक्त युवक बड़मार गांव गया था, जहां रास्ते में पड़ने वाले चेकडैम में पानी दो मीटर ऊपर तक बह रहा था। चेकडैम से होकर निकलने के प्रयास में वह उसमें डूब गया और संभवत: इसी के चलते उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed