फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टैक्सी के सफर में जान का जोखिम

टैक्सी के सफर में जान का जोखिम

Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी के सफर में जान का जोखिम
टैक्सी के सफर में जान का जोखिम
विज्ञापन

ललितपुर। टैक्सी चालक यातायात नियमों को ताक पर रखकर फर्राटे भर रहे हैं। अधिकांश टैक्सियों की छत पर सवारियों को बिठाकर अथवा लटका कर यात्राएं कराई जा रही हैं। कुछ टैक्सी चालक सवारियों के परमिट पर सामान ढो रहे हैं। इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा सवारियाें को दुर्घटनाओं का शिकार होकर भुगतना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग द्वारा टैक्सियों को परमिट जारी किया जाता है, जिसमें सवारियों की संख्या तय की जाती है। लेकिन, अधिकांश टैक्सी चालक नियमों को धता बता सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। ऐसा ही नजारा शहर में आए दिन देखने को मिल रहा है, जहां कई टैक्सी चालक मानक से अधिक सवारियों को बैठाकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इससे सवारियों को पहुंचने में भारी परेशानी होती है। इतना नहीं कई चालक सवारियों को पीछे लटकाकर तो कुछ छत पर बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करा रहे हैं। ऐसे में सवारियों को गिरने का भय बना रहता है। कई बार टैक्सी गड्ढे में गिरने से जर्क लगने पर सवारी लटक कर गिर जाती है और चुटहिल अथवा घायल हो जाती हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा ऐसे वाहन पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। नियमत: तीन सवारियां बैठाने का परमिट होता है, लेकिन टैक्सी चालक उस से बारह तक सवारियां बैठाते हैं। कुछ सवारियों को पीछे पटिया लगाकर जबरन ठूंस देते हैं।
विज्ञापन


नौ सिखिया चला रहे टैक्सी
शहर में कई टैक्सियों को ऐसे चालक भी चला रहे हैं, जो नौ सीखिया है। इनमें से कुछ सवारियों को बैठाकर टैक्सी चलाना सीख रहे हैं, तो कुछ ऐसे में भी है, जो चालक बनने की उम्र पूरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इनके साथ यात्रा करना जान से खिलवाड़ करने से कम नहीं है। इन्हें यातायात के नियमों की भी जानकारी नहीं है। कहीं भी जगह मिलने पर टैक्सी को घुसा देते हैं और जाम के जैसे हालात बन जाते हैं। इतना नहीं यह तेज गति से सड़कों पर टैक्सी दौड़ा रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हैं, जिसका लाभ नौ सीखिया चालक उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में टैक्सी चालकों द्वारा सवारियों को लटकाकर यात्रा कराना नियम विरुद्ध है। ऐसा करने वाले ड्राइवरों की जांच की जाएगी। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- नासिर अली
सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed