{"_id":"5c783560bdec22736514a601","slug":"11551381856-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में व्यापारियों ने एकजुट होने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में व्यापारियों ने एकजुट होने पर दिया बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम्मेलन में व्यापारियों ने एकजुट होने पर दिया बल
जाखलौन/ललितपुर। जाखलौन पंप केनाल हेड पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आयोजित वार्षिक सम्मेलन में सभी एकजुट होने पर बल दिया। कार्यक्रम को प्रदेश और जिला स्तर के व्यापारी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में चित्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ईश वंदना की गई और व्यापारी एकता के नारे लगाए गए। इसके पश्चात संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन सतभैया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी को सभी लोग उचित सम्मान नहीं देते। व्यापारी का सम्मान यदि कहीं है तो वह संगठन में है संगठन जो कुछ करता है वह दिखाई कम देता है परंतु उसका प्रभाव अवश्य महसूस किया जा सकता है। जिले के व्यापारियों ने सशक्त संगठन बनाकर अपनी एकता दिखा कर संगठन को बहुत अधिक मजबूती प्रदान की है इस मजबूती को देने में जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं जिनमें महेंद्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, प्रदीप त्रिपाठी जैसे लोगों का बहुत बड़ा योगदान है ।आज संगठन महत्वपूर्ण और मजबूत वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है ।प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन मयूर ने संगठन के लिए अपना बलिदान करने वाले व्यापारी नेताओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।और सभी व्यापारियों से संगठन हित में एकजुटता की अपील की। अनिल जैन अंचल ने सभी व्यापारियों से एकजुटता के साथ जिला स्तर पर अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर प्रत्येक माह व्यापारियों की बैठक थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होती है। इस मौके पर महेंद्र जैन मयूर ,अनिल जैन अंचल महेन्द्र जैन सतभैया, नवीन सिंघई ,अभय जैन ,राम प्रकाश साहू अशोक जैन अनौरा ,प्रीतम सरार्फ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में दिनेश साहू, जगदीश प्रसाद ,पवन तिवारी ,आनंद तिवारी ,शैलेंद्र तिवारी ,शशि भूषण कटारे, संतोष सैन, राजकुमार साहू, अरविंद श्रीवास ,संतोष बिरथरे ,कैलाश नारायण नांगल सहित कई व्यापारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र जैन सतभैया तथा संचालन महामंत्री अभय जैन ने किया।