{"_id":"5b6360a74f1c1b6f548b8162","slug":"11533239463-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचितों का दिलाएं योजनाओं का लाभ:एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचितों का दिलाएं योजनाओं का लाभ:एसडीएम
Updated Fri, 03 Aug 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंचितों का दिलाएं योजनाओं का लाभ:एसडीएम
पाली (ललितपुर)। प्रदेश में संचालित लाभार्थीपरक और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को मुहैया कराये जाने के लिए सौंपे गए सर्वे का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण करें। साथ ही छूटे हुए लाभार्थियों का चिन्हाकन और सर्वे प्रत्येक दशा में किया जाए।
आज उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने नगर पंचायत पाली के सभी वार्डों में प्रधानमंत्री शहरी आवासों और ओडीएफ किये गए वार्डों में शौचालयों की जांच की और सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों से उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो कार्य सौंपा गया है वह भी एक अच्छा कार्य है, जिसके माध्यम से समाज के ऐसे गरीब, असहाय, बेसहारा लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि आप लोग शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने वार्डों में खुली बैठक का आयोजन कर वार्ड वासियों के समक्ष प्राप्त लाभार्थियों की सूची को पढ़कर सुनाए और यदि बैठक के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा यह कहा जाता है कि उसे पात्र होने के बावजूद भी किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नही हो रहा है तो ऐसी स्थिति में संबंधित प्रगणक सभी आवेदकों का पूरा नाम पता पंजीका में अंकित कर ले और उसके बारे में सत्यापन भी कर ले कि वे शासन द्वारा संचालित किसी योजना का लाभ प्राप्त तो नही कर रहा है एबं उसे योजनाओं का लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी के द्वारा किसी भी प्रकार की अनियमितता बरते जाने की जानकारी प्राप्त होगी तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।