{"_id":"5b620c954f1c1ba43e8b4b8b","slug":"11533152405-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने किया बजाज पावर प्लांट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने किया बजाज पावर प्लांट का निरीक्षण
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण की शिकायत पर बजाज पावर प्लांट पहुंचे एडीएम
अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। चिंगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट से प्रदूषण फैलाए जाने की शिकायतेें मिलने पर बुधवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह और प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बजाज पावर प्लांट से निकलने वाली राख का सही से निस्तारण न किए जाने से आसपास के ग्रामीणों का समस्या हो रही थी। इसको लेकर शिकायत की गई। इन्हीं शिकायतों की छानबीन के लिए अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को प्रदूषण विभाग और महरौनी तहसीलदान गुलाब सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर हकीकत देखी। इस दौरान कुछ खेतों में राख पाई गई और पानी में भी राख मिली। इस पर प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि यह राख खेत मालिक ने भराव करवाने के लिए डलवाई है और यही राख बहकर नाले में चली गई है। इसके साथ ही अधिकारियों ने चिमनी से निकलने वाले धुएं और प्लांट से निकलने वाले पानी की भी जांच शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदूषण विभाग को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। यदि कमियां पाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।