फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   इंडिया नहीं भारत बोलो के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

इंडिया नहीं भारत बोलो के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Tue, 17 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
इंडिया नहीं भारत बोलो के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
‘इंडिया नहीं भारत बोलो’ के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने किया शपथ पत्र का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। आचार्य विद्यासागर महाराज के 50 वें संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष के समापन व 51वें दीक्षा दिवस के प्रसंग पर दयोदय गौ संरक्षण केंद्र गौशाला मसौरा में आयोजित कार्यक्रम के तहत जैन शिक्षक सामाजिक समूह के तत्वावधान में आयोजित होने वाले हिंदी भाषा अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान के शपथ पत्र का विमोचन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे भारत देश की शान है, हिंदी से ही हमारे भारत देश की पहचान है। आज हिंदी का महत्व इस कदर बढ़ गया है कि इसने आधुनिक तकनीकी को भी अपना लिया है। अब हिंदी बाजार, कंप्यूटर, जनसंचार और रोजगार का सहज माध्यम बन चुकी है। हिंदी से जुड़कर हम भारत ही नहीं, कमोबेश सारे विश्व से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने हिंदी के उपयोग करने एवं इंडिया नहीं भारत बोलो संबंधी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए और लोगों से रोजमर्रा के कार्यों में हिंदी प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ में मंचासीन अतिथियों ने भी शपथ पत्र पर हिंदी में हस्ताक्षर किये। जैन पंचायत के महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया ने कहा कि आचार्यश्री का कहना है कि भारत का नाम पहले भी था, अभी भी है और आगे भी रहेगा। भारत को इंडिया कहने वाले इसकी संस्कृति से अनभिज्ञ हैं। हम सभी को अपने देश का नाम भारत के नाम से संबोधित करना चाहिए। आचार्यश्री के इस अभियान को लोगों ने हाथोहाथ लिया है और लाखों लोग भारत का प्रयोग करने लगे हैं। डा. सुनील संचय ने कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री का कहना कि भारत को इंडिया नहीं कहना चाहिए, भारत कहना चाहिए। इंडिया अर्थहीन नाम है। जबकि भारत नाम एक परंपरा और एक संस्कृति का नाम है। भारतीय देश के लिए अंग्रेजी नाम का इस्तेमाल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत शब्द में एक ताकत है। इस देश के हर व्यक्ति का दिल इस शक्ति से गूंजना चाहिए। यहां अन्य वक्ताओं ने भी भारत के बोलने के लिए हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन दिया। जैन शिक्षक सामाजिक समूह (जैन टीचर्स सोशल ग्रुप) के सदस्यों द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के संयम स्वर्ण महामहोत्सव वर्ष के समापन के अवसर पर घंटाघर पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हिंदी भाषा अभियान इंडिया नहीं भारत बोलों के अंतर्गत शपथ पत्र पर हिंदी भाषा में हस्ताक्षर का अभियान चलाकर आचार्य शरेष्ठ के इस अभियान को सफल बनायेंगें। हस्ताक्षर अभियान हेतु 5100 शपथ पत्र तैयार कराये गये हैं। सभी हस्ताक्षरित सपथ पत्र प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजे जायेगें। वहीं जैन टीचर्स ग्रुप के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे ग्रुप के सदस्यों द्वारा मरीजों के लिए फल वितरित किए जायेंगे। कार्यक्रम में संतोष जैन इमलिया, प्रदीप सतरवांस, सत्येंद्र जैन, जितेंद्र जैन राजू, सतीश नजा, अंतिम जैन, प्रफुल्ल जैन, सुशील जैन, पुष्पेंद्र जैन, अमित जैन, आदेश जैन, सचिन जैन , मनीषा, दीप्ति जैन, अभिषेक अनौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed