{"_id":"5b0c642b4f1c1bf16e8b513a","slug":"11527538731-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाल पड़ी उल्टी, अटैच शिक्षकों की डायट से हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाल पड़ी उल्टी, अटैच शिक्षकों की डायट से हुई छुट्टी
Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाल पड़ी उल्टी, अटैच शिक्षकों की डायट से हुई छुट्टी
ललितपुर। एनआईओएस के माध्यम से डायट में डीएलएड का प्रशिक्षण ले चुके करीब एक दर्जन प्रशिक्षु शिक्षक डायट में संबद्ध परिषदीय शिक्षकों की सिफारिश करने के लिए डीएम के पास पहुंचे, लेकिन उनकी यह चाल उल्टी पड़ गई है। कार्रवाई को राजनीतिक मुद्दा बनता देख डीएम भड़क उठे और उन्होंने संबद्ध शिक्षकों को दो दिनों के भीतर मूल विद्यालय भेजे जाने के लिए बीएसए को सख्त निर्देश दिए। वहीं डीएम के इस सख्त रवैया को देखते हुए डायट प्राचार्य ने आनन-फानन में शिक्षकों का पुरानी तारीक में कार्यमुक्त का पत्र भी जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि बीते 17 मई को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर तत्काली प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में काफी लंबे समय से संबद्घीकरण का सुख भोग रहे 06 परिषदीय शिक्षकों का संबद्घीकरण निरस्त कर कर दिया था। साथ ही इन शिक्षकों को डायट से कार्य मुक्त करने के लिए डायट प्राचार्य को भी पत्र जारी कर दिया था, ताकि इन शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय भेजा जा सके। जिलाधिकारी के आदेशों के बाद भी डायट प्राचार्य डा.जेपी राजपूत ने शिक्षकों को कार्य मुक्त नहीं किया और शिक्षकों का सम्बद्घीकरण निरस्त कराने की कार्रवाई को रुकवाने के प्रयासों में लग गए थे। सोमवार की सुबह एनआईओएस के तहत डायट में डीएलएड का प्रशिक्षण ले चुके करीब एक दर्जन प्रशिक्षु शिक्षक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के पास पहुंचे और उन्होंने संबद्घ शिक्षकों की सिफारिश करते उक्त शिक्षकों का संबद्घीकरण निरस्त नहीं करने की मांग करने लगे। जिलाधिकारी ने इस चाल को समझने में समय नहीं लिया और तुरंत ही बीएसए अशोक सिंह यादव को फोन करके सख्त निर्देश दिए कि यदि दो दिनों के भीतर डायट में संबद्घ शिक्षकों को डायट से कार्य मुक्त करके उनके मूल विद्यालय नहीं भेजा जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने कहा कि यदि डायट में प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों की जरुरत हैं, तो इस शिक्षकों को छोड़कर दूसरे शिक्षकों को रखा जाए। डीएम के इस सख्त रवैया से बीएसए व मुख्य रुप से डायट प्राचार्य में हड़पंप मच गया और प्राचार्य ने शिक्षकों को डायट से कार्य मुक्त कर दिया है। इस तरह संबद्घ शिक्षकों की डायट से छुट्टी हो गई है। संबद्घ शिक्षकों की सिफारिश करने के लिए पहुंचे प्रशिक्षु शिक्षकों में सीमा तिवारी, योगेंद्र दिवाकर, मोनिका भार्गव, आदित्य तिवारी, एकता, रिंकी, किरन, सुधा, शैलू, रुबी आदि शामिल हैं।
- इनकी हुई डायट से छुट्टी
डायट में संबंध पांचों सहायक अध्यापको ंआलोक श्रीवास्तव को उनके मूल्य विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखलौन, विनीत तिवारी को उच्चा प्राथमिक विद्यालय सेरवासकलां, हेमंत तिवारी को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ला, धर्मेंद्र जैन को उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनौदाकला, हिमांशु मिश्रा को उच्च प्राथमिक विद्यालय जीरोन और सह-समन्वय दीपा सिंधी को अपने ब्लॉक वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम का सख्त रूप देख बैक डेट में किया रिलीव
सोमवार को डीएम का सख्त रूप देखते हुए डायट प्राचार्य डॉ. जेपी राजपूत ने अपने रिटायर्ड मेन के अंतिम दिनों में किसी कार्रवाई से बचने के लिए खुद के बचाव में आननफानन में बैक डेट में शिक्षकों को डायट से रिलीव करने का पत्र जारी कर दिया है। डायट प्राचार्य का कहना है कि कार्रवाई के समय ही तत्काल प्रभाव से शिक्षकों को डायट से रिलीव कर दिया गया था, लेकिन हकीकत बात इसके वितरीत ही है। यदि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया होता तो फिर उनकी सिफारिश देने के लिए प्रशिक्षु क्यों गए थे। वहीं इस मामले में डायट प्राचार्य डा. जेपी राजपूत व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह यादव दोनों ही अधिकारियों के बयान भी भिन्न-भिन्न हैं। अब सही कौन और झूठ कौन व क्यों बोल रहा है, यह जांच का विषय है।
कई दिनों पहले कर चुके रिलीव व पत्र जारी
संबद्धीकरण निरस्त होने की कार्रवाई के बाद शुरुआत में ही शिक्षकों को डायट से रिलीव कर दिया गया था और इस रिलीविंग पत्र भी जारी कर दिया गया था। वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों के ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं, इसलिए उक्त शिक्षकों से डायट में प्रशिक्षण के लिए सहयोग लिया जा रहा था।
- डा. जेपी राजपूत, प्राचार्य, डायट ललितपुर।
बात हुई दो-तीन दिन में कर देगें रिलीव
डायट प्राचार्य से शिक्षकों के रिलीविंग के संबंध में बात हुई है, उन्होंने बोला है कि दो-तीन दिनों में शिक्षकों को डायट से रिलीव कर देगें।
- आशोक सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।