{"_id":"5a91c98b4f1c1bb2208bb165","slug":"11519503755-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे 51 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे 51 जोड़े
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे 51 जोड़े
ललितपुर। विश्वकल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सर्वजातीय कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन शनिवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। विवाहोत्सव के लिए 51 दूल्हों की बारात नगर में आकर्षण का केंद्र रही, जिसका नगर में धूमधाम के साथ भव्य स्वागत किया गया। विवाहोत्सव कार्यक्रम में हर समुदाय के जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे का हाथ थामा।
विश्वकल्याण मिशन ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा आयोजित सर्वजातीय विवाहोत्सव कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नृसिंह मंदिर प्रांगण से 51 जोड़ों की बारात गाजे बाजे के साथ उठी। बारात तालाबपुरा, सावरकर चौक, घंटाघर, सुदरकांटा होते हुए इलाइट चौराहा के पास स्थित विवाह स्थल पहुंची। बारात में सबसे आगे ट्रस्ट के अध्यक्ष चिंम्यानंद बाबू के साथ देवस्थलों से आए संत बग्घियों पर सवार होकर चल रहे थे। इसके बाद उनके पीछे बैंड बाजों के साथ बग्घियों पर दूल्हे और आगे बाराती नाचते गाते चल रहे थे। बारात निकलने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बारात का अलग-अलग तरीके से भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश भी की। इसके बाद बारात विवाह स्थल पहुंची। जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ वैवाहिक रस्मों और मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकेे साथ ही ट्रस्ट की ओर से विवाह संपन्न होने के बाद वैवाहिक बंधनों में बंधे जोड़ों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस मौके पर चिम्यानंद बापू द्वारा मंच से सभी वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और वैवाहिक कार्यक्रम में बिना किसी भेदभाव के सभी समुदाय व दूसरे धर्मों के लोगों के हिंदू रीतिरिवाज में आस्था दिखाने को एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तीन मुस्लिम समुदाय के लोगों को दीक्षा भी दी गई है। इस मौके पर प्रियंका पांडे, अयोध्या के संत दोमादरदास, सीताराम दास, झांसी से अनुराधा शर्मा, आगरा से मुरालीलाल गोयल, अमेरिका से तरु बेन पटेल, बड़ौदरा से मनीष भाई पटेल, छत्तीसगढ़ से इंद्रपाल सिंह भाटिया के अलावा वैदिक विद्वत परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पाठक, श्रीराम सेवा परिवार समिति के अध्यक्ष श्यामाकांत चौबे, ट्रस्टी मयंक वैद्य, गिरीश पाठक, मनमोहन जड़िया, नीरज जायसवाल, प्रियंक वैद्य, नंदकिशोर तिवारी उपस्थित रहे।