{"_id":"59da83224f1c1bf3538b6766","slug":"11507492642-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन का उपयोग पूर्णता बंद किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन का उपयोग पूर्णता बंद किया जाए
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन का उपयोग पूर्णता बंद किया जाए
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार को सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में पॉलीथिन के चलन के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। सेना प्रमुख ने कहा कि कानून व शासन की बातें करने वाली सरकारें और न्यायालय के आदेश का पालन और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी किस तरह से माखौल उड़ा रहे हैं। इसका उदाहरण पॉलीथिन का चलन है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद मानकों के विपरीत चली पॉलीथिन, बैग और अन्य सामग्री बाजारों में प्रयोग में लाईं जा रही हैं। इनके प्रयोग व उपयोग से पर्यावरण भी प्रदूषित हो जाता है। जिससे लोगों को अनजानी बीमारियां हो जाती हैं। खाद सामग्री की लालच में जानवर भी इन्हें खाकर मरते हैं। जब अखबारों की सुर्खियों में पॉलीथिन आ जाती है, तब नगर पालिका वाले बाजार में फर्जी छापे मारकर कुछ पॉलीथिन बरामद कर कार्रवाई दिखा देते हैं। सेना ने चेतावनी दी है कि पॉलीथिन पर शीघ्र ही कड़ा प्रतिबंध लगे अन्यथा सेना जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस दौरान शिवप्रसाद श्रोतिय, राजमल जैन वरया, अमर सिंह बुंदेला, कदीर खान, हरविंदर सिंह सलूजा, विनोद साहू, नंदराम कुशवाहा, जगदीश झा, प्रदीप साहू, साहब सिंह, अखिलेश राजपूत, देवेंद्र कुमार, हरयंतसिंह उपस्थित रहे।