फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्कूली बच्चों ने दिया टीकाकरण का संदेश

स्कूली बच्चों ने दिया टीकाकरण का संदेश

Sun, 08 Oct 2017 03:47 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने दिया टीकाकरण का संदेश
स्कूली बच्चों ने दिया टीकाकरण का संदेश
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत लाभार्थी महिलाओं को बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत कल नौ अक्टूबर से हो रही है। इसके लिए शनिवार को सुबह नौ बजे से तुवन मंदिर प्रांगण से स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने टीकाकरण कराने का संदेश दिया।

बता दें कि शासन द्वारा इस बार सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के तहत लाभार्थी गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का 90 प्रतिशत लक्ष्य 2018 तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के तहत टीकाकरण वहां किया जाना है, जहां एएनएम पद खाली यानि उपकेंद्र रिक्त चल रहे हैं। जहां तीन महीने से टीकाकरण नहीं हो सका है। ऐसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र जहां भुवंतु अर्थात जहां ऐसी अस्थायी आबादी बस जाती है, जो व्यवसायिक उद्देश्य से कुछ समय के लिए किसी क्षेत्र में रहने लगते हैं और वह कार्य पूरा होने पर अन्य स्थानों पर पलायन कर जाते हैं, जैसे लोहगड़िया आदि समुदाय के लोग। ऐसा क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण तो होता है, लेकिन वहां अन्य गांव के लोग टीकाकरण को पहुंचते हैं। जहां ऐसी बीमारियां हो जाएं कि उस दौरान वहां टीकाकण से रोका गया हो। जहां नियमित टीकाकरण का आच्छादन कम हो। उक्त अभियान के लिए आंगनबाड़ी और आशाओं के माध्यम से हैड काउंटिल सर्वे कराया गया था, इस आधार पर गर्भवती महिलाओं और ऐसे बच्चों को चिन्हित किया गया था, जिनका टीकाकरण होना है। यह अभियान चार चरणों में होगा, पहला चरण इस वर्ष अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर और अगले वर्ष में जनवरी में होगा। इस अभियान की शुरुआत तो सात अक्तूबर से ही होनी थी, लेकिन अब सात अक्तूबर को इसकी शुरुआत के लिए तुवन मंदिर प्रांगण से स्कूली बच्चों की रैली का आयोजन किया गया, रैली का शुभारंभ सीडीओ प्रवीण कुमार लक्षकार व सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। अभियान में बच्चों के माध्यम से टीकाकरण का उद्देश्य और उसके लाभ बताए। टीकाकरण के लाभ और उसका उद्देश्य को बैनर पर लिखाया गया था। जो स्कूली बच्चे कतार में सबसे आगे लेकर चल रहे थे और टीकाकरण के लिए स्लोगन को बोलते चल रहे थे। अब टीकाकरण की शुरुआत कल नौ अक्टूबर से होगी, जब दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस जेपी राजपूत, बीएसए अंबरीष कुमार, डा. जेएस बक्शी, डा. राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed