फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पहले मुकदमा दर्ज और अब हुए ब्लौक लिस्ट

पहले मुकदमा दर्ज और अब हुए ब्लौक लिस्ट

Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पहले मुकदमा दर्ज और अब हुए ब्लौक लिस्ट
ड्रेस आपूर्ति करने वालीं फर्म काली सूची में डालीं
विज्ञापन

- परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण के मामले में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालय में जबरन रेडिमेड यूनिफार्म सप्लाई करने वाले व्यापारियों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देशन पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। पहले इन दोनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था और अब दोनों की फर्म को जिला बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
महरौनी क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में रेडिमेड यूनिफार्म वितरण का मामला सामने आया था। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देशन पर तीन विद्यालयों की प्रधानाध्यापकों की एक वर्ष की वेतन वृद्घि रोक दी थी। इसके साथ ही इन विद्यालयों में जबरन यूनिफार्म की सप्लाई करने वाले दो व्यापारियों ललितपुर के मोदी स्पोर्ट के मालिक संजय मोदी और शांति स्पोर्ट्स के मालिक सुशील कुमार जैन के खिलाफ मड़ावारा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विभागीय जांच में सामने आया कि यह दोनों ही व्यापारी जिला बेसिक शिक्षा विभाग के ठेकेदार हैं, जो विभाग में विभिन्न आपूर्ति का काम करते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बीएसए को दोनों ही व्यापारियों की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में बीएसए मायाराम ने शांति स्पोर्ट्स ललितपुर और एमके ब्रदर्स ललितपुर फर्म को विभाग से ब्लैक लिस्ट कर दिया है। अब यह फर्म बेसिक शिक्षा विभाग, ब्लॉक स्तर, एनपीआरसी व एसएमसी में किसी भी टेंडर व कुटेशन पर सामान क्रय व विक्रय या आपूर्ति नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


एक और शिक्षक की रोकी वेतन वृद्घि
विद्यालय में रेडिमेड यूनिफार्म वितरण कराने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई विकासखंड बार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरतला के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय मिश्रा पर हुई। बीसएस ने उनकी एक वर्ष की वेतन वृद्घि रोक दी है। बीएसए ने विगत 16 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण किया था, तो उस दौरान विद्यालय में रेडिमेट यूनिफार्म का वितरण होना पाया गया था। गौरतलब है कि इसी तरह रेडिमेड यूनिफार्म वितरित करने के मामले में विगत रोज बीएसए ने महरौनी क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय सतवांसा की प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतवांसा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय साढूमल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका चंदा देवी की एक वर्ष की वेतन वृद्घि रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed