{"_id":"5b5893df4f1c1b0c718b60f3","slug":"111532531679-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव
मड़ावरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गिदवाहा में स्कूल परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा वृक्षों की सुरक्षा समेत धरती को हरियाली से सजाने के संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान संकुल प्रभारी और प्रधानाध्यापक कल्यान कुशवाहा द्वारा छात्रों को पेड़-पौधों की आवश्यकता और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नेहरू युवा केंद्र से आये सौरभ रजक ने वृक्षारोपण के महत्व को समझाया। वहीं, जंगलों को तेजी से काटने से हो रहे दुष्प्रभावों के बारे में स्कूली छात्रों को जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाने का प्रयास किया गया। शासन की मंशानुरूप विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत के फलदार पौधों को रोपा गया। इस दौरान शिक्षक जगदीश वर्मा, दीपक सोनी, मनोज कुमार राय, राजेश रजक समेत एसएमसी अध्यक्ष एवं तमाम स्कूली छात्र मौजूद रहे।